RPSC 1st Grade Group A GK Paper 1 Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Complete Solved Question Paper

RPSC 1st Grade Group A GK Paper 1 Answer Key 2026 PDF Download

Rajasthan Public Service Commission will soon upload the RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Answer Key 2026 on its official website. Candidates who appeared in the 31 May 2026 Group A Paper 1 (General Awareness and General Studies ) GK examination can download the answer key PDF in Hindi and check unofficial solutions, solved questions, and detailed paper analysis. The direct PDF link for the RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Answer Key 2026 will be updated here after the official announcement.

The RPSC School Lecturer Group A Paper 1 examination was conducted for General Awareness and General Studies which is common for all Group A candidates.

RPSC 1st Grade Group A GK Paper 1 Solved Question Paper 31 May 2026 in Hindi

The RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Exam 2026 was held on 31 May 2026 at different exam centres across Rajasthan. A huge number of candidates participated in the examination and are now searching for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.

Q.1 निम्नलिखित में से “यंग बंगाल” आंदोलन के प्रेरणा स्रोत कौन थे?

(1) देवेन्द्रनाथ टैगोर
(2) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(3) विवियन डेरोजियो
(4) कृष्णमोहन बनर्जी
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) विवियन डेरोजियो

Q.2 1921 ई. में संयुक्त प्रांत के हरदोई, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर और लखनऊ आदि अवध के उत्तरी जिलों में ‘एका’ किसान आन्दोलन का प्रेरणा स्रोत कौन था?

(1) अल्लूरी सीताराम राजू
(2) बाबा रामचन्द्र
(3) मदारी पासी
(4) स्वामी सहजानन्द
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) मदारी पासी

Q.3 आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी’ महिला रेजिमेंट ने किस स्थान पर ब्रिटिश सेना की यूनिट के हमले को नाकाम कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया?

(1) रंगून
(2) अराकान
(3) कोहिमा
(4) इम्फाल
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) अराकान

Q.4 ‘संयुक्त राजस्थान’ के विषय में निम्नांकित तथ्यों में से कौनसा गलत है?

(1) “संयुक्त राजस्थान संघ” का निर्माण सात रियासतों ने किया।
(2) इसकी राजधानी उदयपुर एवं महाराणा भूपाल सिंह को आजीवन राजप्रमुख बनाया गया था।
(3) 18 अप्रैल, 1948 ई. को जवाहरलाल नेहरू ने इसका उद्घाटन किया था।
(4) कोटा के शासक को उपराज प्रमुख बनाया गया था।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) 18 अप्रैल, 1948 ई. को जवाहरलाल नेहरू ने इसका उद्घाटन किया था।

Q.5 वल्लभ दास, मुरली राम एवं चेतन दास ने क्रमश: बीकानेर, रायपुर और कोटा में निम्न में से किस सम्प्रदाय की शाखाएँ स्थापित की थी?

(1) रामानन्दी सम्प्रदाय
(2) रामस्नेही सम्प्रदाय
(3) वल्लभ सम्प्रदाय
(4) निम्बार्क सम्प्रदाय
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) रामस्नेही सम्प्रदाय

Q.6 अकबर द्वारा 1580 ई. में मेवाड़ विजय के लिए भेजे गये अभियान का नेतृत्व किस सेनानायक ने किया था?

(1) जगन्नाथ कछवाहा
(2) टोडरमल
(3) अब्दुर्रहीम खान खाना
(4) शाहबाज खाँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) शाहबाज खाँ

Q.7 जालौर के विरुद्ध अंतिम अभियान में अलाउद्दीन खिलजी की सेना का नेतृत्व किस सेनानायक ने किया?

(1) मलिक नाइब्
(2) मलिक काफूर
(3) कमालुद्दीन गुर्ग
(4) शम्स खाँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) मलिक काफूर

Q.8 रघुवर दयाल गोयल किस प्रजामण्डल आंदोलन से संबंधित है?

(1) मारवाड़
(2) बूँदी
(3) जयपुर
(4) बीकानेर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) बूँदी

Q.9 भीमडूंगरी स्थित अशोक के अभिलेख को किसने खोजा था?

(1) अलेक्जेंडर कनिंघम
(2) कार्लाइल
(3) रॉबर्ट बर्ट
(4) दयाराम साहनी
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) रॉबर्ट बर्ट

Q.10 सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर के अलावा किस स्थान पर आजाद हिंद फौज का मुख्यालय बनाया?

(1) रंगून
(2) जर्मनी
(3) ताइवान
(4) टोक्यो
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) टोक्यो

Q.11 1857 की क्रांति के दौरान, किस रियासत के शासक लक्ष्मण सिंह ने क्रांतिकारियों को रसद की व्यवस्था करवाई थी?

(1) बाँसवाड़ा
(2) झालावाड़
(3) शाहपुरा
(4) करौली
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) करौली

Q.12 फल्कू बाई निम्न में से किस नृत्य विद्या की कलाकार हैं?

(1) घूमर
(2) भवाई
(3) तेरहताली
(4) चरी
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) तेरहताली

Q.13 निम्नांकित सूचियों में से 1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम के नेता और उनसे संबंधित कार्यक्षेत्र को सुमेलित कीजिए –

नेतास्थान
(A) शाहमल(I) मथुरा
(B) देवीसिंह खेर(II) रेवाड़ी
(C) भूपाल सिंह(III) बिजनौर
(D) तुलाराम(IV) नोह

कूट:
(1) (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)
(2) (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)
(3) (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)
(4) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)

Q.14 ‘राजवल्लभ’ पुस्तक के लेखक कौन थे?

(1) मण्डन
(2) श्रीकृष्ण भट्ट
(3) जयानक
(4) हुकुम सिंह भाटी
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) जयानक

Q.15 “घुड़ला” किस पर्व से संबंधित है?

(1) तीज
(2) गणगौर
(3) रक्षाबंधन
(4) होली
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) गणगौर

Q.16 यदि 3 + 1/x – (y + 2/5) = 2 + 3/5 हो, तो xy का मान है, जहाँ x तथा y वास्तविक संख्याएँ हैं तथा x ≠ 0.

(1) -1
(2) 3
(3) 1
(4) 2
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) 1

Q.17 50 से.मी. लम्बाई वाले एक रोलर का व्यास 21 से.मी. है। यदि एक मैदान को समतल करने में यह 300 पूर्ण चक्कर लगाता हो, तब समतल करने की दर 30₹ प्रति वर्ग मीटर होने पर समतल में होने वाली लागत है –

(1) 2970₹
(2) 2940₹
(3) 3170₹
(4) 5940₹
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) 2970₹

Q.18 रैखीय समीकरणों का युग्म 2x + 3y = 7, (a – b)x + (a + b)y = 3a + b – 2 संपाती रेखाएं दर्शाता है, तो a तथा b का क्या मान है?

(1) a = 5, b = 1
(2) a = -5, b = 1
(3) a = 5, b = -1
(4) a = -5, b = -1
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) a = 5, b = -1

Q.19 एक घनाकार आइसक्रीम बॉक्स की भुजा 22 से.मी. है। इस आइसक्रीम को कुछ समान शंकुओं, त्रिज्या 2 से.मी. तथा ऊँचाई 7 से.मी. में, तक भरा जाता है। ऐसे शंकुओं की संख्या है –

(1) 121
(2) 363
(3) 484
(4) 242
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) 363

Q.20 यदि दिए गए आँकड़ों में बहुलक तथा माध्यिका का अंतर 48 हो, तो उन्हीं आँकड़ों में बहुलक एवं माध्य का अंतर है –

(1) 72
(2) 36
(3) 24
(4) 48
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) 72

Q.21 श्रेणी का अगला पद है: 2, 7, 17, 29, 41, ?

(1) 59
(2) 61
(3) 57
(4) 53
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) 61

Q.22 एक परिवार में P, Q, R, S, T तथा U छः सदस्य हैं। P, Q का पिता है। S की शादी R से हुई, जो T की माता है। U, T के दादा हैं तथा R, P का भाई है। U, Q से किस प्रकार संबंधित है?

(1) मामा
(2) चाचा
(3) पिता
(4) दादा
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) दादा

Q.23 यदि बहुपद ax² + 5x + c में (x – 2) तथा (x – 2) का पूरा-पूरा भाग चला जाता है, तो –
(नोट: प्रश्न में (x – 2) दो बार दिया है, संभवतः (x – 2) और (x – 3) या (x – 2)² होना चाहिए। दिए गए विकल्पों के अनुसार सही उत्तर नीचे है।)

(1) a = 2c
(2) a = 2
(3) a = -3
(4) a = c
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) a = -3

Q.24 ‘n’ प्रेक्षणों का माध्य x है। यदि प्रथम प्रेक्षण में 1 की कमी, द्वितीय में 2 की, तृतीय में 3 की कमी और इसी प्रकार लगातार कमी की जाती है, तो नया माध्य बराबर है –

(1) x + (n(n+1))/2
(2) x + (n+1)/2
(3) x – (n(n+1))/2
(4) x – (n+1)/2
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) x – (n+1)/2

Q.25 एक ठोस लम्ब वृत्तीय बेलन को पिघलाकर समान आकार के 12 ठोस गोले बनाये जाते हैं, बेलन का व्यास 16 से.मी. और ऊँचाई 2 से.मी. है। प्रत्येक गोले का व्यास है –

(1) 4 से.मी.
(2) 8 से.मी.
(3) 2√2 से.मी.
(4) 2 से.मी.
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) 4 से.मी.

Q.26 किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?

(1) हँसी, क्रान्ति, पुरुस्कार
(2) रिमझिम, बलिष्ठ, सीढ़ी
(3) ऊँचाई, स्वयंवर, परिशिष्ट
(4) उन्नीसवीं, आशीर्वाद, प्रादुर्भाव
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) उन्नीसवीं, आशीर्वाद, प्रादुर्भाव

Q.27 किस विकल्प में गलत सन्धि विच्छेद है?

(1) अभिषेक = अभि + सेक
(2) प्रमाण = प्र + माण
(3) संकल्प = सम् + कल्प
(4) किंचित = किम् + चित्
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) प्रमाण = प्र + माण

Q.28 ‘कढ़ाई – कड़ाही’ का सही अर्थ भेद किस विकल्प में है?

(1) काढ़ने का काम – सखी
(2) एक गोल बर्तन – काढ़ने का काम
(3) सखी – एक गोल बर्तन
(4) खेत की सफाई – एक गोल बर्तन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) सखी – एक गोल बर्तन

Q.29 ‘AWARD’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है –

(1) पंचायत
(2) अधिनिर्णय
(3) प्रदान करना
(4) प्राप्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) प्राप्य

Q.30 ‘आ’ उपसर्ग से निर्मित शब्द नहीं है –

(1) आहाद
(2) आस्तिक
(3) आस्था
(4) आसक्त
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) आहाद

Q.31 Which of the following is correct Indirect Speech?
He said, “When I was a boy I could stay up as long as I liked.”

(1) He said that when he was a boy he could stay up as long as he liked.
(2) He said that as a boy he had been allowed to stay up as long as he liked.
(3) He said that as a boy he had been allowed to stay up as long as he liked.
(4) All 1, 2, 3 are correct.
(5) Question not attempted

Ans. (1) He said that when he was a boy he could stay up as long as he liked.

Q.32 Fill in the blank with the correct form of verb from the options given below –
When it …………….raining, we will go out.

(1) have stopped
(2) stop
(3) stopped
(4) stops
(5) Question not attempted

Ans. (4) stops

Q.33 Which of the following is the correct passive form of the sentence given below?
Her behaviour disappointed me.

(1) Her behaviour was disappointed at by me.
(2) I was disappointed to her behaviour.
(3) I was disappointed by her behaviour.
(4) I was disappointed at her behaviour.
(5) Question not attempted

Ans. (3) I was disappointed by her behaviour.

Q.34 Fill in the blanks with correct conjunction/s from the options given below –
………….he is mad, ……….he feigns madness.

(1) Either, or
(2) x, and
(3) Both, and
(4) Though, yet
(5) Question not attempted

Ans. (4) Though, yet

Q.35 Match the words in Column (A) with their antonyms in Column (B) –

Column (A)Column (B)
(a) Accord(i) Liability
(b) Asset(ii) Misery
(c) Bold(iii) Dissent
(d) Bliss(iv) Timid

(1) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
(2) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(3) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(4) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(5) Question not attempted

Ans. (4) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)

Q.36 Match List-I with List-II and select the correct answer using the code given below –

List-I (Summit)List-II (Host Country in Year 2026)
(A) G-7(i) France
(B) BRICS(ii) United States of America
(C) G-20(iii) Philippines
(D) ASEAN(iv) Bharat (India)

Code:
(1) (A)-(i), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(iii)
(2) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
(3) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
(4) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(iii)
(5) Question not attempted

Ans. (1) (A)-(i), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(iii)

Q.37 राजस्थान के किस संस्थान ने मार्च 2026 में क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट के 16 वें संस्करण में शीर्ष 50 संस्थानों में अपना स्थान बनाया है?

(1) आई.आई.टी., जोधपुर
(2) बी.आई.टी.एस., पिलानी
(3) एम.एन.आई.टी., जयपुर
(4) एल.एन.एम.आई.आई.टी., जयपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) बी.आई.टी.एस., पिलानी

Q.38 प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पायलट चरण के इसके दिशा–निर्देशों में मार्च 2026 में संशोधन किया गया है। इस संबंध में, निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) इंटर्नशिप की अवधि 1 वर्ष से घटाकर 6 या 9 महीने कर दी गई है।
(B) आयु पात्रता 21-24 वर्ष से परिवर्तित कर 18-25 वर्ष कर दी गई है।
(C) इंटर्न के लिए मासिक सहायता 5000₹ से बढ़ाकर 9000₹ कर दी गई है।

(1) केवल (A) और (C)
(2) केवल (A) और (B)
(3) सभी (A), (B) और (C)
(4) केवल (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) सभी (A), (B) और (C)

Q.39 मार्च 2026 में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्रूकॉलर के साथ एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल सुरक्षा पहल शुरू की है जिसमें एक परस्पर संवादात्मक (इंटरैक्टिव) टूलकिट शामिल है। इस टूलकिट का क्या नाम है?

(1) साइबर सेफ सखी
(2) ट्रू साइबर सखी
(3) साइबर सेफ विमिन
(4) ट्रू साइबर एम्पावरमेंट ऑफ विमिन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) साइबर सेफ सखी

Q.40 मार्च 2026 में, पैरालम्पिक चैम्पियन कृष्णा नागर ने 7वीं सीनियर नेशनल पैरा बैडमिन्टन चैम्पियनशिप 2026 में एस.एच. 6 श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
(A) उन्होंने पुरुषों की एकल स्पर्धा में फाइनल में सुदर्शन एम.एस. को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
(B) उन्होंने एक और स्वर्ण पदक निथ्या श्री सुमति सिवन के साथ मिक्सड डबल्स स्पर्धा में जीता।
(C) एस.एच. 6 श्रेणी, पैरा बैडमिन्टन में छोटे कद के खिलाड़ियों के लिए होती है।

(1) केवल (A) और (B)
(2) सभी (A), (B) और (C)
(3) केवल (B) और (C)
(4) केवल (A) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) केवल (A) और (B)

Q.41 राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें –
कथन (A): निर्धारित प्राधिकारी द्वारा मकान को ‘सिल्वर’ या ‘गोल्ड’ श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा।
कथन (B): मकान मालिक / पट्टेदार कम से कम एक कमरा और अधिकतम सात कमरे मेहमानों को किराए पर देगा।

(1) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(2) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
(3) कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
(4) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।

Q.42 मार्च 2026 में यूनाइटेड किंगडम में हाउस ऑफ कॉमन्स में कला और संस्कृति के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?

(1) प्रीति कल्याणी
(2) ऋतुपर्णा सेनगुप्ता
(3) रीमा सेन
(4) सुमन सिंह
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) ऋतुपर्णा सेनगुप्ता

Q.43 राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY) के सम्बन्ध में कौनसा कथन सही नहीं है?

(1) इस योजना का उद्देश्य राज्य में 10 लाख युवाओं को नवीन रोजगार अवसर प्रदान करना है।
(2) इस योजना हेतु 18 से 45 वर्ष के राजस्थान राज्य के युवा पात्र हैं।
(3) इस योजना हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण है।
(4) यह योजना 15 जनवरी 2026 को प्रारम्भ हुई।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) इस योजना हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण है।

Q.44 राजस्थान ए.आई. / एम. एल. नीति 2026 का शुभारम्भ किया गया –

(1) 24 मार्च 2026 को
(2) 24 जनवरी 2026 को
(3) 6 जनवरी 2026 को
(4) 15 फरवरी 2026 को
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) 24 मार्च 2026 को

Q.45 पीएम ई – ड्राइव योजना के तहत वित्तीय वर्ष (2026-27) में राजस्थान में ई. वी. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें –
कथन (A): इस योजना के तहत, प्रदेश के 282 स्थानों पर 691 ई.वी. पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान है।
कथन (B): योजना के अनुसार, जयपुर में 122 एवं अजमेर में 39 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान है।

(1) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
(2) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(3) कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
(4) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।

Q.46 लेड नाइट्रेट को उच्च ताप पर गर्म करने पर दिखाई देने वाले भूरे धुएँ का कारण है –

(1) डाइनाइट्रोजन टेट्रॉक्साइड
(2) नाइट्रिक ऑक्साइड
(3) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(4) नाइट्रस ऑक्साइड
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

Q.47 चार तार a, b, c और d एक ही पदार्थ एवं अलग-अलग लम्बाई और त्रिज्या के बने हैं, तो विद्युत् धारा के प्रवाह के लिए न्यूनतम प्रतिरोध उत्पन्न करने वाले तार की लम्बाई और त्रिज्या क्रमशः है –

(1) 2l और 4r
(2) 4l और r/2
(3) 4l और r/4
(4) l और 2r
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) 2l और 4r

Q.48 आयुर्वेद के अनुसार “त्रिदोष” के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?

(1) व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियाँ वात बढ़ाती हैं।
(2) गर्म मौसम में व्यायाम करने से पित्त कम होता है।
(3) तनावग्रस्त मन वात बढ़ाता है।
(4) क्रोध और ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाएँ पित्त बढ़ाती हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) गर्म मौसम में व्यायाम करने से पित्त कम होता है।

Q.49 दो विलगति पिंडों के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें।
कथन (A): उनके मध्य लगने वाले अन्योन्य बलों का योग हमेशा शून्य होता है।
कथन (B): बल (पिंडों के मध्य अन्योन्य बल) द्वारा किए गए कार्य का योग भी हमेशा शून्य होता है।

(1) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
(2) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(3) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(4) कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।

Q.50 निम्नलिखित में से कौनसा संयोजी ऊतक नहीं है?

(1) उपास्थि
(2) रक्त
(3) कार्डियक (हृद) पेशी
(4) कंडरा
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) कार्डियक (हृद) पेशी

Q.51 राज्यसभा (काउंसिल ऑफ स्टेट्स) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(I) यह पहली बार 13 अप्रैल 1952 को गठित की गई थी।
(II) प्रथम संविधान-संशोधन अधिनियम के लिए, राज्यसभा का अनुसमर्थन नहीं लिया गया था।

(1) न तो (I) ना ही (II) सही है।
(2) (I) व (II) दोनों सही हैं।
(3) केवल (I) सही है।
(4) केवल (II) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) (I) व (II) दोनों सही हैं।

Q.52 भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति पद की शपथ का प्रारूप वर्णित है?

(1) अनुच्छेद – 52 में
(2) अनुच्छेद – 54 में
(3) अनुच्छेद – 55 में
(4) अनुच्छेद – 60 में
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) अनुच्छेद – 60 में

Q.53 राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अनुसार प्रत्येक पंचायत सर्किल हेतु न्यूनतम कितने वॉर्ड आवश्यक हैं?

(1) तीन
(2) पाँच
(3) सात
(4) छः
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) पाँच

Q.54 भारत शासन अधिनियम 1935 के अन्तर्गत, भारत की संघीय कार्यपालिका के प्रधान थे –

(1) ब्रिटिश सम्राट
(2) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
(3) भारत के लिए राज्य सचिव
(4) भारत के गवर्नर जनरल
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) भारत के गवर्नर जनरल

Q.55 निम्नांकित में से कौनसी श्रेणी की शिकायतों पर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाता है?

(1) ऑनर किलिंग
(2) अनुबन्धमूलक अधिकार
(3) तीन तलाक
(4) यौन उत्पीड़न
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) अनुबन्धमूलक अधिकार

Q.56 राजस्थान में वर्ष 2025 में निम्नलिखित में से किस जिला युग्म में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक सर्वाधिक संख्या में आये?

(1) जयपुर तथा उदयपुर
(2) जयपुर तथा जोधपुर
(3) जोधपुर तथा उदयपुर
(4) जयपुर तथा जैसलमेर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) जयपुर तथा उदयपुर

Q.57 पशुगणना 2019 के अनुसार, राजस्थान में 2012-2019 के मध्य निम्नलिखित में से कौनसे पशुधन की संख्या में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी?
(A) बकरी
(B) गौवंश
(C) भैंस
(D) गधा

कूट:
(1) (A), (B), (C) तथा (D)
(2) केवल (B), (C) तथा (D)
(3) केवल (A) तथा (B)
(4) केवल (B) तथा (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) केवल (B) तथा (C)

Q.58 राजस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को उनकी अवस्थिति के अनुसार पूर्व से पश्चिम के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(A) तारागढ़
(B) सतूर
(C) सायरा
(D) झारोला पहाड़

कूट:
(1) (A), (B), (C), (D)
(2) (B), (A), (C), (D)
(3) (B), (A), (D), (C)
(4) (C), (D), (B), (A)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) (B), (A), (C), (D)

Q.59 निम्नलिखित में से कौनसा जिला समूह अन्तर्राज्यीय सीमा वाला नहीं है?

(1) डीग, दौसा, अलवर, बालोतरा
(2) डीडवाना-कुचामन, दौसा, ब्यावर, बालोतरा
(3) डीडवाना-कुचामन, सीकर, बालोतरा, धौलपुर
(4) कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, बालोतरा, करौली
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) डीडवाना-कुचामन, दौसा, ब्यावर, बालोतरा

Q.60 निम्नलिखित संरक्षित क्षेत्रों को उनकी अवस्थिति के अनुसार पूर्व से पश्चिम के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(A) बांझ आमली
(B) बीसलपुर
(C) गंगा भैरव घाटी
(D) वाड़ाखेड़ा

कूट:
(1) (A), (B), (C), (D)
(2) (A), (C), (D), (B)
(3) (D), (A), (B), (C)
(4) (B), (D), (C), (A)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) (A), (C), (D), (B)

Q.61 निम्नलिखित में से कौनसी माही नदी की एक सहायक नदी नहीं है?

(1) मेज
(2) सोम
(3) चाप
(4) एरू
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) एरू

Q.62 राजस्थान के किस जिला समूह में, जनगणना 2001-2011 के मध्य नगरीय जनसंख्या में दशाब्दी परिवर्तन प्रतिशत क्रमशः सर्वाधिक तथा न्यूनतम अंकित किया गया था?

(1) बाड़मेर तथा डूंगरपुर में
(2) बाड़मेर तथा बारां में
(3) अलवर तथा डूंगरपुर में
(4) राजसमन्द तथा चूरू में
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) बाड़मेर तथा बारां में

Q.63 निम्नलिखित में से कौनसा/से सुमेलित है/हैं?
(A) फायर क्ले – कोटरी, रानेरी
(B) मैग्नेसाइट – सरूपा-छाजा, सेंदड़ा
(C) काओलिन – सलोपेट, बरोडिया

कूट:
(1) (A), (B) तथा (C)
(2) केवल (A)
(3) केवल (B) तथा (C)
(4) केवल (A) तथा (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) (A), (B) तथा (C)

Q.64 राजस्थान में जुलाई माह में 1000 मिलीबार से अधिक वायुदाब पाये जाने वाले जिलों का युग्म है –

(1) डूंगरपुर तथा बाँसवाड़ा
(2) बूँदी तथा बारां
(3) कोटा तथा बारां
(4) बाड़मेर तथा जोधपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) डूंगरपुर तथा बाँसवाड़ा

Q.65 वर्ष 2022-23 में राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा जिला रेपसीड एवं सरसों का सर्वाधिक उत्पादक था?

(1) टोंक
(2) गंगानगर
(3) भरतपुर
(4) अलवर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) गंगानगर

Q.66 विद्यालयों में लैसेज़-फेयर नेतृत्व में शिक्षकों को निरन्तर प्रतिपुष्टि नहीं प्रदान की जाती है, क्योंकि वे –

(1) अत्यधिक कुशल एवं आत्मनिर्देशित होते हैं
(2) अनुभवहीन एवं आश्रित होते हैं
(3) कम प्रेरित होते हैं
(4) परिवर्तन के प्रति प्रतिरोधी होते हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) अत्यधिक कुशल एवं आत्मनिर्देशित होते हैं

Q.67 ब्रूनर के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी सामाजिक निर्मितिवाद की मूल परिकल्पना नहीं है?

(1) शिक्षार्थी ज्ञान का अनुकरण अपने अधिगम साथी के साथ अन्तःक्रिया द्वारा करता है।
(2) शिक्षार्थी अपने वर्तमान ज्ञान के आधार पर नये विचारों का निर्माण करते हैं।
(3) यदि शिक्षार्थी मूल संरचना को समझ जाता है, तो किसी भी विषय का बोध बेहतर होता है।
(4) किसी भी अधिगम के लिए विषय में रुचि सबसे अच्छा उद्दीपन है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) शिक्षार्थी ज्ञान का अनुकरण अपने अधिगम साथी के साथ अन्तःक्रिया द्वारा करता है।

Q.68 शास्त्रीय अनुबंधन में, विलुप्ति तब होती है, जब –

(1) अनुबंधित उद्दीपक को अनानुबंधित उद्दीपक के बिना प्रस्तुत किया जाता है।
(2) अनानुबंधित उद्दीपक जब कोई प्रतिक्रिया उत्पन्न नहीं करता है।
(3) अनुबंधित उद्दीपक को बार-बार अनानुबंधित उद्दीपक के साथ प्रस्तुत किया जाता है।
(4) पुनर्बलन को हटा लिया जाता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) अनुबंधित उद्दीपक को अनानुबंधित उद्दीपक के बिना प्रस्तुत किया जाता है।

Q.69 आइ.ए.एस.ई. (IASE) मुख्य रूप से शिक्षक शिक्षा की किस श्रेणी से सम्बद्ध है?

(1) पूर्व-प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण
(2) व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रशिक्षण
(3) माध्यमिक एवं शिक्षक शिक्षण तैयारी
(4) प्रारम्भिक शिक्षक प्रशिक्षण
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) माध्यमिक एवं शिक्षक शिक्षण तैयारी

Q.70 एक व्यक्ति परानुभूति का स्तर उच्च है, लेकिन वह दूसरों को प्रभावित करने में कठिनाई अनुभव करता है। ऐसे में संवेगात्मक बुद्धि का कौनसा क्षेत्र सर्वाधिक अविकसित है?

(1) अभिप्रेरणा
(2) स्व-जागरूकता
(3) सामाजिक कौशल
(4) आत्म-नियमन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) सामाजिक कौशल

Q.71 राजस्थान सरकार के दिनांक 27.09.2010 के आदेशानुसार, निम्नलिखित में से किस संस्था को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण एवं वितरण का कार्य सौंपा गया है?

(1) राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक बोर्ड
(2) राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद
(3) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान
(4) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान

Q.72 मैक्डूगल द्वारा बतायी गयी मूल प्रवृत्तियों (सूची – I) का मिलान उनसे संबंधित संवेगों (सूची – II) से कीजिए –

सूची – (I)
(A) पलायन
(B) सामूहिकता
(C) संग्रहण
(D) दैन्य (दीनता)
(E) निवृत्ति

सूची – (II)
(i) नकारात्मक आत्म-भाव (आत्महीनता)
(ii) स्वामित्व की भावना
(iii) घृणा
(iv) भय
(v) एकाकीपन की भावना

कूट:
(1) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(v), (D)-(iv), (E)-(i)
(2) (A)-(v), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv), (E)-(i)
(3) (A)-(iv), (B)-(v), (C)-(ii), (D)-(i), (E)-(iii)
(4) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(v), (E)-(ii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) (A)-(iv), (B)-(v), (C)-(ii), (D)-(i), (E)-(iii)

Q.73 निम्नलिखित में से कौनसा किसी शैक्षणिक संस्थान के आन्तरिक लाभार्थियों में सम्मिलित नहीं है?

(1) अध्यापक
(2) नियोक्ता
(3) विद्यार्थी
(4) प्रधानाचार्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) नियोक्ता

Q.74 एन.ई.पी. 2020 के अन्तर्गत मूल्यांकन सुधारों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(A) रटंत अधिगम से हटकर दक्षता आधारित आंकलन पर बल दिया गया है।
(B) बोर्ड परीक्षाओं को पूर्णतः समाप्त करने का प्रस्ताव है।
(C) निरन्तर रचनात्मक मूल्यांकन को प्रोत्साहित किया गया है।

(1) केवल (B) और (C)
(2) केवल (A)
(3) (A), (B) और (C)
(4) केवल (A) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) केवल (A) और (C)

Q.75 निम्नलिखित में से कौनसा आयु वर्ग एन.ई.पी. 2020 के फाउंडेशनल स्टेज के अन्तर्गत आता है?

(1) 8-14 वर्ष
(2) 6-11 वर्ष
(3) 3-6 वर्ष
(4) 3-8 वर्ष
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) 3-8 वर्ष

The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be added here after the exam is over and candidates share the paper details from examination centres.

RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Answer Key 2026 Overview

Group A GK Paper 1 Answer KeyDetails
Exam NameRPSC 1st Grade Group A Paper 1 GK Exam 2026
Conducting AuthorityRajasthan Public Service Commission
GroupGroup A
SubjectGeneral Awareness and General Studies
Exam Date31 May 2026
Exam Time10:00 AM TO 11:30 AM
CategoryAnswer Key
Expected Answer Key ReleaseJuly 2026
Answer Key ModeOnline PDF
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 1st Grade Group A GK Paper 1 Question Paper 2026

The Group A Paper 1 examination covered questions from General Awareness, General Studies, Rajasthan GK, Current Affairs, History, Geography, Indian Polity, Economy, and Education-related topics. According to candidates, the paper was moderate and a few questions were repeated from previous exam trends.

The complete paper review along with memory-based questions and unofficial solutions will be updated soon.

RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Official Answer Key 2026 Release Date

Rajasthan Public Service Commission is likely to release the RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Official Answer Key 2026 in July 2026. The board will first publish the provisional answer key and later release the final answer key after reviewing objections submitted by candidates.

How to Download RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Answer Key PDF

Candidates can follow these simple instructions to download the RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Answer Key PDF:

  • Visit the official RPSC website: rpsc.rajasthan.gov.in
  • Open the Answer Key section available on the homepage.
  • Click on the Group A Paper 1 Answer Key 2026 link.
  • The answer key PDF will appear on the screen.
  • Download and save the PDF for future reference.

RPSC 1st Grade Group A gk Paper 1 Answer Key 2026 Direct Link

Candidates can access the RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Answer Key 2026 PDF through the official answer key portal after release. The direct download link for Group A Paper 1 solved paper PDF and official answer key will be activated below.

Direct Link: https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys

RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Final Answer Key 2026

Rajasthan Public Service Commission will publish the RPSC 1st Grade Group A Paper 1 Final Answer Key 2026 after checking all objections received from candidates. If any modifications are made in the provisional answer key, the updated answers will be included in the final PDF. Candidates can use the final answer key to estimate their final marks.

Scroll to Top