RPSC 1st Grade History Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Complete Solved Question Paper

Rajasthan Public Service Commission will soon release the RPSC 1st Grade History Answer Key 2026 on its official website. Candidates who appeared in the 1 June 2026 History examination can download the answer key PDF in Hindi and check unofficial solutions, solved questions, and detailed paper analysis. The direct PDF link for the RPSC 1st Grade History Answer Key 2026 will be updated here after the official announcement.
Candidates searching for the School Lecturer History Answer Key 2026 PDF Download can also access the official and unofficial answer key through the direct link provided below after release.
RPSC 1st Grade History Solved Question Paper 01 June 2026 in Hindi
The RPSC 1st Grade History Exam 2026 was held on 1 June 2026 at different exam centres across Rajasthan. A huge number of candidates participated in the examination and are now searching for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.
Q.1 निम्नलिखित कथनों को पढ़िये एवं सही विकल्प को चुनिये –
(A) कश्मीर में क्षेमेन्द्र ने कायस्थों एवं ब्राह्मणों के तनाव का उल्लेख किया है।
(B) कश्मीर में कायस्थों के विरुद्ध कैवर्त विद्रोह हुआ था।
(1) केवल (A) सही है
(2) केवल (B) सही है
(3) (A) एवं (B) दोनों सही हैं
(4) (A) एवं (B) दोनों सही नहीं हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A) एवं (B) दोनों सही हैं
Q.2 प्रथम विश्व युद्ध के बाद, पेरिस शांति सम्मेलन के माध्यम से निम्न में से तुर्की का कौनसा प्रदेश अधिदेश प्रणाली के रूप में इंग्लैंड को व्यवस्था के लिए नहीं सौंपा गया था?
(1) मेसोपोटामिया
(2) फिलिस्तीन
(3) सीरिया
(4) ट्रांसजॉर्डन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) सीरिया
Q.3 संत जसनाथ जी के विषय में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) उनकी समाधि को मुकाम कहा जाता है।
(2) उनके समाधि स्थल पर वर्ष में तीन बार अश्विन, चैत्र एवं माघ की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को विशाल मेलों का आयोजन किया जाता है।
(3) उन्होंने कतरियासर में समाधि ली थी।
(4) उन्होंने राव लूणकरण को बीकानेर का शासक बनने का आशीर्वाद दिया था।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) उन्होंने राव लूणकरण को बीकानेर का शासक बनने का आशीर्वाद दिया था।
Q.4 हम्मीर देव की भीम सिंह के नेतृत्व वाली सेना और तुर्की सेनापति अल्प खान के बीच मुठभेड़ किस घाटी में हुई थी?
(1) कचिदा घाटी
(2) हिन्दुवाट घाटी
(3) लाकड़दा घाटी
(4) दिवेर की घाटी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) हिन्दुवाट घाटी
Q.5 भक्ति आंदोलन के बारे में कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) भक्ति संप्रदाय की उत्पत्ति, बौद्ध धर्म और जैन धर्म के प्रसार के विरुद्ध एक प्रतिक्रिया के रूप में हुई।
(2) शंकराचार्य ने उपनिषदों की पुनर्व्याख्या द्वारा भक्ति आंदोलन को दार्शनिक पृष्ठभूमि प्रदान की।
(3) भक्ति आंदोलन का जन्म बंगाल से माना जाता है।
(4) दक्षिण में इसकी दो शाखाएं शैववाद और वैष्णववाद के रूप में फैलीं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) भक्ति आंदोलन का जन्म बंगाल से माना जाता है।
Q.6 नीचे दिए गए कथन की अभिधारणाएं (I) तथा (II) में से सही विकल्प को चुनिए –
कथन – राष्ट्र संघ की स्थापना का उद्देश्य युद्ध को रोकना तथा विवादों का शांतिपूर्ण हल निकालना था, परन्तु असफल रहा।
अभिधारणाएं (I) – राष्ट्र संघ के संविधान में युद्ध का पूर्ण निषेध नहीं था। रक्षात्मक युद्धों को वैध माना गया।
(II) – राष्ट्रसंघ को सभी निर्णय सर्वसम्मति से लेने पड़ते थे।
(1) (I) तथा (II) दोनों अभिधारणाएं अन्तर्निहित हैं
(2) न तो अभिधारणा (I) और ना ही अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है
(3) केवल अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है
(4) केवल अभिधारणा (I) अन्तर्निहित है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (I) तथा (II) दोनों अभिधारणाएं अन्तर्निहित हैं
Q.7 रणजीत सिंह ने लाहौर पर अधिकार निम्न में से किससे स्वीकृति लेकर किया था?
(1) ज़मान शाह
(2) फुलकियाँ सरदार
(3) अहमद शाह
(4) महा सिंह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) ज़मान शाह
Q.8 राष्ट्रकूट वंश के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा / से कथन सही है / हैं?
(A) एलोरा के कैलाश नाथ मन्दिर का निर्माण कृष्ण प्रथम ने करवाया था।
(B) राष्ट्रकूट ने इन्द्र तृतीय के शासन काल में कन्नौज पर कब्जा किया था।
(C) अमोघवर्ष ने तेलुगु भाषा में “कविराजमार्ग” की रचना की थी।
(1) (A) और (C)
(2) (A) और (B)
(3) केवल (A)
(4) (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A) और (B)
Q.9 निम्नांकित में से गीति काव्य ‘गाथासप्तशती’ के लेखक कौन थे?
(1) अमरसिंह
(2) गुणाढ्य
(3) शर्ववर्मन
(4) हॉल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) हॉल
Q.10 1857 के विद्रोह के स्वरूप के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है?
(1) बर्बरता तथा सभ्यता के बीच युद्ध – टी.आर. होम्स
(2) हिंदू – मुस्लिम षड़यंत्र का परिणाम – सर जेम्स आउट्रम
(3) राष्ट्रीय विद्रोह – बेन्जामिन डिज़राइली
(4) सैनिक विद्रोह – एल.ई.आर. रीस
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) हिंदू – मुस्लिम षड़यंत्र का परिणाम – सर जेम्स आउट्रम
Q.11 पश्चिमी क्षत्रपों के कौनसे शासक ने अपने सिक्कों पर यूनानी, खरोष्ठी और ब्राह्मी लिपियों का प्रयोग किया?
(1) जयदामन
(2) रुद्रदामन
(3) चष्टान
(4) नहपान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) नहपान
Q.12 1712 ई. में किस प्रथम अंग्रेज ने खानों से पानी बाहर निकालने के लिए वाष्प इंजन का आविष्कार किया?
(1) एडमंड कार्टराइट
(2) जेम्स वाट
(3) थॉमस न्यूकोमेन
(4) जेम्स हारग्रीव्स
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) थॉमस न्यूकोमेन
Q.13 प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका कब शामिल हुआ?
(1) 1917
(2) 1914
(3) 1915
(4) 1916
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 1917
Q.14 मराठा राज्य में पेशवा के पद का महत्त्व किस शासक के समय में बढ़ा, जिससे छत्रपति नाममात्र का शासक रह गया?
(1) राजाराम
(2) संभाजी द्वितीय
(3) शिवाजी द्वितीय
(4) शाहू
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) शाहू
Q.15 लॉर्ड कॉर्नवालिस के न्यायिक सुधारों के अंतर्गत फौजदारी न्याय के क्षेत्र से किस पद की शक्तियों को समाप्त किया गया?
(1) यूरोपीय वकील
(2) नायब नाज़िम
(3) भारतीय मुंसिफ
(4) कमिश्नर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) नायब नाज़िम
Q.16 ‘ख्यात देश दर्पण’ के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िये एवं सही विकल्प को चुनिये –
(A) ‘ख्यात देश दर्पण’ मुहणौत नैणसी द्वारा लिखा गया था।
(B) इस ग्रंथ में बीकानेर राज्य के इतिहास का वर्णन है।
(1) (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं
(2) केवल (B) सही है
(3) (A) और (B) दोनों सही हैं
(4) केवल (A) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A) और (B) दोनों सही हैं
Q.17 मुगल राजस्व प्रशासन में भूमि के वर्गीकरण एवं उसके अर्थ को सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए –
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (A) पोलज | (I) 3-4 वर्ष हेतु पड़ती (अनुपयुक्त) |
| (B) पड़ौती | (II) वार्षिक रूप से काश्त योग्य |
| (C) चाचर | (III) 1-2 वर्ष हेतु पड़ती (अनुपयुक्त) |
| (D) बंजर | (IV) पाँच वर्ष से अधिक समय तक अकार्य योग्य |
(1) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(IV)
(2) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(I), (D)-(IV)
(3) (A)-(III), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(IV)
(4) (A)-(I), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(II)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(I), (D)-(IV)
Q.18 कौनसा बौद्ध विद्वान चीन से महापरिनिर्वाण सूत्र की पाण्डुलिपि की खोज में खोतान आया था?
(1) ह्वेन त्सांग
(2) धर्मक्षेम
(3) फाह्यान
(4) इत्सिंग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) धर्मक्षेम
Q.19 वैदिक काल की आर्थिक अवस्था के संदर्भ में कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(1) वत्थुपति – कृषि भूमि पर जिसका व्यक्तिगत अधिकार हो
(2) धान्यकृत – अनाज को तृण से अलग करने वाला
(3) अजपाल – चरागाहों में पशुओं की देखरेख करने वाला
(4) ऊर्दर – तेल की तौल का पात्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) ऊर्दर – तेल की तौल का पात्र
Q.20 हड़प्पन सभ्यता के पुरातात्विक स्थल कोट दीजी के विषय में कौनसे कथन सत्य हैं?
(A) कोट दीजी में हड़प्पन कालीन स्तरों के नीचे प्राप्त किलेबंदी केन्द्रीकरण का संकेत देती है।
(B) कोट दीजी में हड़प्पा-पूर्व काल के सन्दर्भ में कई मूर्तियाँ, चूड़ियाँ और सजावटी वस्तुएं पाई गई हैं।
(C) कोट दीजी टीला खैरपुर शहर के दक्षिण में 23 कि.मी. पर स्थित है।
(1) (A) और (C)
(2) (B) और (C)
(3) (A), (B), और (C)
(4) (A) और (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A), (B), और (C)
Q.21 भारत में तुर्कों द्वारा निर्मित पहला मकबरा कौनसा था?
(1) फिरोज़शाह तुगलक का मकबरा
(2) इल्तुतमिश का मकबरा
(3) सुल्तानगढ़ी मकबरा
(4) बलबन का मकबरा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) सुल्तानगढ़ी मकबरा
Q.22 अंग्रेज अधिकारियों और उनके द्वारा भूमि बन्दोबस्त से सम्बन्धित क्षेत्रों का निम्न में से कौनसा एक युग्म सुमेलित नहीं है?
(क्षेत्र) / (अंग्रेज अधिकारी)
(1) बीकानेर – फैज़ अली
(2) मेवाड – पन्नालाल
(3) भरतपुर – हेनरी लॉरेन्स
(4) जोधपुर – पं. बधवाराम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) जोधपुर – पं. बधवाराम
Q.23 निम्न कथन एवं अभिधारणाओं (A एवं B) पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
कथन – वासुदेव कृष्ण एवं वृष्णि वीरों की पूजा का उल्लेख पतंजलि ने अपने महाभाष्य में किया है।
अभिधारणाएं –
(A) कृष्ण वासुदेव की पूजा शुंग काल में लोकप्रिय थी।
(B) भागवत धर्म, यूनानी शासकों में लोकप्रिय होता जा रहा था।
(1) अभिधारणा (A) सही है एवं कथन की व्याख्या करती है
(2) अभिधारणा (B) सही नहीं है
(3) अभिधारणा (B) सही है एवं कथन की व्याख्या करती है
(4) अभिधारणा (A) सही नहीं है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) अभिधारणा (B) सही है एवं कथन की व्याख्या करती है
Q.24 सूची-I में दिए गए संयुक्त राष्ट्र संघ के विशिष्ट निकायों के नाम का मिलान सूची-II में दिए गए इनके मुख्यालयों की अवस्थिति से कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए –
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (A) अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम | (i) वियना |
| (B) अन्तर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष | (ii) बर्न |
| (C) अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण | (iii) वाशिंगटन |
| (D) विश्व डाक संघ | (iv) रोम |
(1) (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(ii)
(2) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
(3) (A)-(iv), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iii)
(4) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
Q.25 महाजनपदों के राजाओं द्वारा नियमित रूप से कर वसूल करने के संबंध में असत्य कथन पहचानिए।
(1) व्यापार के माध्यम से खरीदी और बेची जाने वाली वस्तुओं पर भी कर लगते थे।
(2) कारीगरों पर भी कर लगते थे।
(3) फसलों पर कर, उत्पादन का 1/8 भाग निर्धारित किया जाता था। इसे भाग या हिस्सा कहा जाता था।
(4) पशुपालकों से पशुओं और पशु उत्पादों के रूप में कर चुकाने की अपेक्षा की जाती थी।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) फसलों पर कर, उत्पादन का 1/8 भाग निर्धारित किया जाता था। इसे भाग या हिस्सा कहा जाता था।
Q.26 धम्म महामात्र नामक अधिकारी की नियुक्ति का उल्लेख अशोक अपने किस शिलालेख में करते हैं?
(1) चौथे
(2) छठे
(3) तीसरे
(4) पाँचवें
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) छठे
Q.27 मौर्योत्तर काल में निम्नांकित में से कौनसा/से बन्दरगाह उड़ीसा तट पर था/थे?
(i) घण्टशाल
(ii) ताम्रलिप्ति
(iii) दन्तपुर
(iv) पत्तल
(1) (i), (ii), (iii)
(2) (i), (ii), (iv)
(3) (i)
(4) (i), (iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (i), (ii), (iii)
Q.28 हार्वर्ड, अमेरिकी उपनिवेशों में प्रथम कॉलेज, कैंब्रिज कब स्थापित किया गया?
(1) 1704
(2) 1682
(3) 1636
(4) 1693
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 1636
Q.29 निम्न में से किस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल को कानूनी उद्देश्यों के लिए नया प्रांत बनाने, बाँटने और सीमा परिवर्तन करने का अधिकार दिया गया?
(1) 1861 का अधिनियम
(2) 1833 का अधिनियम
(3) 1858 का अधिनियम
(4) 1853 का अधिनियम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 1861 का अधिनियम
Q.30 मौर्य सम्राटों ने अन्य देशों के शासकों से राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित किये थे। दिए गए कथन के अनुसार सूची-I का मिलान सूची-II से कीजिए –
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (A) सीरिया | (i) तिस्सा |
| (B) मिस्र | (ii) एंटीगोनस |
| (C) मेसीडोनिया | (iii) सेल्यूकस |
| (D) सिलोन (श्रीलंका) | (iv) टॉलेमी |
(1) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
(2) (A)-(iv), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(ii)
(3) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(iii), (D)-(i)
(4) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
Q.31 पतंजलि के महाभाष्य के इस कथन की पुष्टि निम्नलिखित किस अभिलेख से हुई कि पुष्यमित्र शुंग ने दो अश्वमेघ यज्ञ किए थे?
(1) हाथीगुम्फा अभिलेख
(2) अयोध्या अभिलेख
(3) प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख
(4) मधुबन अभिलेख
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) अयोध्या अभिलेख
Q.32 ‘टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौता’ का उत्तराधिकारी संगठन है –
(1) विश्व बैंक
(2) विश्व व्यापार संगठन
(3) बहुराष्ट्रीय निगम
(4) अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) विश्व व्यापार संगठन
Q.33 भारत की ‘नवीन आर्थिक नीति 1991’ विषयक निम्न कथन एवं तर्कों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए –
कथन – सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों को चिन्हित कर उन्हें महारत्न, नवरत्न एवं लघुरत्न का दर्जा दिया।
तर्क (I) – इन सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों को संचालन, आर्थिक एवं प्रबंधन संबंधी अधिक स्वायत्तता दी गयी जिससे ये लाभ अर्जित कर सकें।
तर्क (II) – सरकार ने इन्हें सार्वजनिक क्षेत्र में रखा और ये वित्तीय बाजार से अपने संसाधन एकत्र करते हैं।
(1) तर्क (I) सत्य है व अभिकथन की व्याख्या करता है।
(2) तर्क (I) एवं (II) दोनों सत्य हैं और अभिकथन की व्याख्या करते हैं।
(3) तर्क (II) सत्य नहीं है।
(4) तर्क (I) एवं (II) दोनों सत्य हैं परन्तु अभिकथन की व्याख्या नहीं करते हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) तर्क (I) एवं (II) दोनों सत्य हैं और अभिकथन की व्याख्या करते हैं।
Q.34 महाजनपद काल के दौरान, निम्न में से किस राज्य में गणतंत्रात्मक शासन प्रणाली विद्यमान थी?
(1) केकय
(2) मूलक
(3) अलकप्प
(4) शिवि
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) शिवि
Q.35 मोहम्मद बिन तुगलक की पाँच मुख्य योजनाओं में से कौनसी योजना अन्तिम असफल योजना थी?
(1) सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन
(2) दोआब क्षेत्र में कर वृद्धि
(3) राजधानी का स्थानांतरण
(4) कराजल का अभियान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) कराजल का अभियान
Q.36 निम्न में से कौनसी रचना गद्य और पद्य मिश्रित शैली में अरबी एवं फारसी भाषाओं में लिखी गई है?
(1) तारीख-ए-यामिनी
(2) तबकात-ए-नासिरी
(3) तारीख-उल-हिंद
(4) ताज-उल-मासिर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) ताज-उल-मासिर
Q.37 किस राजपूत वंश की सूची एवं उनकी उपलब्धियों की जानकारी बिजोलिया शिलालेख पर उत्कीर्ण हैं?
(1) प्रतिहार
(2) चौहान
(3) गुहिल
(4) परमार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) गुहिल
Q.38 भोपाल के युद्ध में किस दक्कनी शक्ति को हराकर, पेशवा बाजीराव प्रथम ने दक्कन में मराठों की सर्वोच्चता स्थापित की?
(1) जांजीबार के सिद्दी
(2) हैदराबाद के निज़ाम
(3) गोलकोंडा नवाब
(4) बीजापुर नवाब
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) हैदराबाद के निज़ाम
Q.39 उस प्रशस्ति का नाम बताइए जिसमें अग्निकुंड से राजपूतों के उत्पन्न होने का उल्लेख है तथा धूम्रराज को परमारों का मूल पुरुष बताया गया है?
(1) अचलेश्वर प्रशस्ति
(2) चाटसू की प्रशस्ति
(3) जगन्नाथ प्रशस्ति
(4) नेमिनाथ मंदिर प्रशस्ति
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) अचलेश्वर प्रशस्ति
Q.40 कुमारगुप्त प्रथम (महेन्द्रादित्य) के प्रांतों के प्रमुख राज्यपालों को उनके कार्यस्थल से सुमेलित कीजिए –
| राज्यपाल | स्थान |
|---|---|
| (A) चिरादत्त | (I) एरण प्रदेश |
| (B) घटोत्कच गुप्त | (II) पुण्ड्रवर्धन भुक्ति |
| (C) बन्धुवर्मा | (III) अवध |
| (D) पृथ्वीषेण | (IV) दशपुर |
(1) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
(2) (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)
(3) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)
(4) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
Q.41 स्वराज प्राप्ति के लिए अतिवादियों ने निम्नांकित में से कौनसी नीतियों पर बल दिया था?
(A) स्वदेशी
(B) पश्चिमी शिक्षा
(C) सत्याग्रह
(D) सक्रिय प्रतिरोध
(1) (A) और (C)
(2) (A) और (B)
(3) (A), (C) और (D)
(4) (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A), (C) और (D)
Q.42 ‘बलवन्त’ उपनाम बहमनी साम्राज्य के किस शासक ने अर्जित किया था?
(1) अलाउद्दीन मुजाहिद शाह
(2) गयासुद्दीन
(3) दाऊद शाह
(4) मुहम्मद शाह II
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मुहम्मद शाह II
Q.43 चालुक्य वंश के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(A) पुलकेशिन II चालुक्यों की वेंगी शाखा का प्रमुख शासक था।
(B) उसने पल्लव साम्राज्य के उत्तरी भाग पर अधिकार कर अपने भाई विष्णुवर्धन को वहाँ का शासक बनाया।
(1) (A) एवं (B) दोनों कथन सही हैं
(2) केवल कथन (B) सही है
(3) (A) एवं (B) दोनों कथन सही नहीं हैं
(4) केवल कथन (A) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल कथन (B) सही है
Q.44 जुलाई 1857 में, किसने रानी के समक्ष भारत का शासन सीधे इंग्लैंड के ताज की अधीनता में लेने का मंतव्य प्रकट किया?
(1) लॉर्ड कैनिंग
(2) लॉर्ड स्टैनली
(3) लॉर्ड पामर्स्टन
(4) सर चार्ल्स वुड
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) लॉर्ड पामर्स्टन
Q.45 सूची-I का सूची-II से मिलान करें और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें –
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (A) प्रथम बौद्ध संगीति | (I) कनिष्क |
| (B) द्वितीय बौद्ध संगीति | (II) अशोक |
| (C) तृतीय बौद्ध संगीति | (III) अजातशत्रु |
| (D) चतुर्थ बौद्ध संगीति | (IV) कालाशोक |
(1) (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(II), (D)-(I)
(2) (A)-(I), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(II)
(3) (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(III)
(4) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(IV)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(II), (D)-(I)
Q.49 सल्तनत काल के दौरान बंजारा खानाबदोश समुदायों के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?
(1) बंजारा व्यापारी खानाबदोश थे।
(2) बंजारों का कारवाँ टांडा कहलाता था।
(3) बंजारा खानाबदोश चरवाहे अपने जानवरों के साथ कम दूरी पर घूमते थे।
(4) सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी द्वारा इनकी निगरानी के लिए एक अधिकारी (शुहना) नियुक्त किया गया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) बंजारा खानाबदोश चरवाहे अपने जानवरों के साथ कम दूरी पर घूमते थे।
Q.50 कौनसा राज्य गुर्जर शासक दद्दा द्वितीय ने हर्षवर्धन से ध्रुवसेन द्वितीय को वापिस दिलाया?
(1) मालवा
(2) वल्लभी
(3) असम
(4) मगध
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) वल्लभी
Q.51 शाहजहाँ द्वारा निर्मित किस भवन में संगमरमर और लाल पत्थर का उपयोग किया गया?
(1) मुसम्मन बुर्ज, आगरा का किला
(2) जहाँगीर का मकबरा, शाहदरा, लाहौर
(3) निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह का गुम्बद, दिल्ली
(4) शेख चिश्ती की दरगाह और जामी मस्जिद, अजमेर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) मुसम्मन बुर्ज, आगरा का किला
Q.52 मौर्य राजस्व प्रशासन में निष्क्राम्य कर क्या था?
(1) नमक कर
(2) आयात कर
(3) पथ कर
(4) निर्यात कर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) निर्यात कर
Q.53 जैन ग्रंथ भगवती सूत्र के अनुसार, मगध के किस शासक ने गणराज्यों के संयुक्त मोर्चे को परास्त किया?
(1) बिम्बिसार
(2) महापद्मनन्द उग्रसेन
(3) शिशुनाग
(4) अजातशत्रु
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) महापद्मनन्द उग्रसेन
Q.54 सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –
| सूची-I (संस्थापक) | सूची-II (मत) |
|---|---|
| (A) रामानुजाचार्य | (i) द्वैताद्वैतवाद |
| (B) माध्वाचार्य | (ii) द्वैतवाद |
| (C) विष्णुस्वामी | (iii) विशिष्टाद्वैतवाद |
| (D) निम्बार्काचार्य | (iv) शुद्धाद्वैतवाद |
(1) (A)-(i), (B)-(iv), (C)-(iii), (D)-(ii)
(2) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(i)
(3) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(i)
(4) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(i)
Q.55 ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष के शुरुआती दौर में ‘एडवोकेट ऑफ इण्डिया’ नामक समाचार पत्र का संपादन किसने किया था?
(1) शिशिर कुमार
(2) दादा भाई नौरोजी
(3) एन.एन. सेन
(4) जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर
Q.56 ‘सम्पूर्ण यूरोप पर एक लौह आवरण छा गया है।’ साम्यवादी भय के कारण निम्नलिखित में से किसने अपने ‘फुल्टन भाषण’ में उपरोक्त वक्तव्य कहा?
(1) ट्रूमैन
(2) चर्चिल
(3) जॉर्ज मार्शल
(4) जोसेफ स्टालिन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) चर्चिल
Q.57 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए –
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (A) ध्रुवाधिकरण | (I) भूमि संबंधी विवादों का निपटारा करने वाला |
| (B) करकिक | (II) भूमिकर संग्रह करने वाला |
| (C) न्यायाधिकरण | (III) भूमि आलेख सुरक्षित रखने वाला |
| (D) अग्रहार | (IV) कर मुक्त गाँव |
(1) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
(2) (A)-(I), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(IV)
(3) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(I), (D)-(IV)
(4) (A)-(III), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(IV)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
Q.58 इटली के एकीकरण की निम्न घटनाओं को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –
(A) सार्डिनिया में मध्य इटली राज्यों का विलय
(B) ज्यूरिख की संधि
(C) प्राग की संधि और वेनेशिया की प्राप्ति
(D) सिसली पर अधिकार
(1) (B), (A), (D), (C)
(2) (A), (B), (C), (D)
(3) (D), (C), (A), (B)
(4) (C), (D), (B), (A)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (B), (A), (D), (C)
Q.59 निम्नलिखित में से कौनसे युग्म गलत हैं?
(A) ब्राह्मण – ऋत्विज
(B) क्षत्रिय – राजन्य
(C) वैश्य – विश
(D) शूद्र – जन
(1) केवल (B) और (C)
(2) (B), (C) और (D)
(3) (A), (B) और (C)
(4) केवल (A) और (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (A) और (B)
Q.60 किस शासक की सहायता से दिसंबर 1857 में विद्रोह के दौरान धौलपुर में राणा का अधिकार पुनःस्थापित (बहाल) किया गया?
(1) महाराजा गायकवाड
(2) मेवाड़ के महाराणा
(3) मारवाड़ महाराजा
(4) पटियाला के महाराजा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) पटियाला के महाराजा
Q.61 निम्न में से किस देश पर विश्व की आर्थिक मंदी 1930 का प्रभाव नगण्य रहा?
(1) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
(2) ब्रिटेन
(3) इटली
(4) फ्रांस
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) इटली
Q.62 1951 ई. में, ओलफ रुफर ने सतलुज की सहायक नदी सिरसा की घाटी में निम्नलिखित में से किस काल के उपकरण खोजे?
(1) निम्न पूर्व पाषाण काल
(2) ताम्र पाषाण काल
(3) मध्य पाषाण काल
(4) उत्तर पाषाण काल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) निम्न पूर्व पाषाण काल
Q.63 निम्न में से समाचार-पत्रों एवं उनके प्रकाशन के स्थान के युग्मों में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है?
(1) उदयपुर – सज्जन कीर्ति सुधाकर
(2) भरतपुर – मज़हरुल सरूर
(3) जयपुर – राजपूताना गजट
(4) अजमेर – देश हितैषी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) जयपुर – राजपूताना गजट
Q.64 निम्नलिखित युग्मों में से कौनसे युग्म सुमेलित नहीं हैं?
(i) श्रृंगेरी मठ – मण्डन मिश्र
(ii) गोवर्धन मठ – हस्तमालक
(iii) शारदा मठ – तोटकाचार्य
(iv) ज्योतिर्मठ – पद्मपादाचार्य
(1) (ii), (iii), (iv)
(2) (i), (ii), (iii), (iv)
(3) (ii), (iv)
(4) (i), (ii), (iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (ii), (iii), (iv)
Q.65 1677 ई. में शिवाजी महाराज ने दक्षिण के किस क्षेत्र पर विजय प्राप्त की जो उनके जीवन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी?
(1) सूरत
(2) गोआ
(3) कर्नाटक
(4) अहमदनगर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) कर्नाटक
Q.66 जहांगीर के द्वारा 1616 के पश्चात दक्कन के अभियान का प्रभार किसे दिया गया था?
(1) शहज़ादा परवेज़
(2) अब्दुल्ला खाँ
(3) खान-ए-जहाँ लोदी
(4) शहज़ादा खुर्रम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) शहज़ादा परवेज़
Q.67 1909 के अधिनियम से सम्बन्धित निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन-कौनसे सही हैं?
(A) 1912 में, केन्द्रीय विधान परिषद की संख्या 69 कर दी गई।
(B) बंगाल में ऑनरेरी मजिस्ट्रेट्स को मताधिकार का अधिकार दिया गया।
(C) गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद में लॉर्ड सिन्हा को कानूनी सदस्य नियुक्त किया गया।
(D) भारत के सचिव को ही भारतीय प्रशासन नियंत्रित करने का अधिकार दिया गया।
(1) (A), (C), (D)
(2) (A), (B)
(3) (A), (C)
(4) (A), (B), (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A), (C)
Q.68 अकबर ने महाराणा प्रताप को अधीन करने के लिए अन्तिम बार किसके नेतृत्व में सैनिक अभियान भेजा?
(1) भगवंतदास और बहलोल खान
(2) माधोसिंह कछवाहा और मिहतार खान
(3) मानसिंह और आसफ खाँ
(4) जगन्नाथ कछवाहा और सैयद राजू
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) जगन्नाथ कछवाहा और सैयद राजू
Q.69 जैन धर्म के सात तत्वों में से कौनसे दो तत्व नित्य/शाश्वत और जन्म, मरण और कर्म चक्र के लिए उत्तरदायी हैं?
(1) जीव और अजीव
(2) कर्म और मोक्ष
(3) संवर और निर्जरा
(4) आस्रव और बंध
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) जीव और अजीव
Q.70 निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए
(A) कण्व वंश की स्थापना वासुदेव ने की थी।
(B) इस वंश की स्थापना द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व में हुई।
(1) केवल (B) सही है
(2) केवल (A) सही है
(3) (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं
(4) (A) और (B) दोनों सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A) और (B) दोनों सही हैं
Q.71 किस सुधारवादी को “द मॉर्निंग स्टार ऑफ रिफॉर्मेशन” कहा गया है?
(1) मार्टिन लूथर
(2) इरेस्मस
(3) जॉन वाइक्लिफ
(4) जॉन हस
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) जॉन वाइक्लिफ
Q.72 INA (भारतीय राष्ट्रीय सेना) के विषय में निम्न घटनाओं पर विचार कीजिए एवं इन्हें काल क्रमानुसार लगाते हुए नीचे दिए गए विकल्पों में सही विकल्प चुनिए –
(A) बोस ने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अंतरिम सरकार की स्थापना की।
(B) बोस ने जापान के प्रधानमंत्री तोजो से टोक्यो में भेंट की।
(C) सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द रेडियो से संबोधन दिया एवं राष्ट्रपिता गांधीजी से आशीर्वाद मांगा।
(D) महिला रेजिमेंट रानी झांसी के नाम से गठित की गयी।
(1) (A), (D), (C), (B)
(2) (B), (D), (A), (C)
(3) (A), (C), (D), (B)
(4) (B), (A), (D), (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (B), (A), (D), (C)
Q.73 नागपुर में ‘झंडा सत्याग्रह’ में वल्लभ भाई पटेल की गिरफ्तारी के बाद नेतृत्व किसके पास आया?
(1) जमनालाल बजाज
(2) राजन बाबू
(3) विठ्ठल भाई पटेल
(4) मोतीलाल नेहरू
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) जमनालाल बजाज
Q.74 नीचे दिए गए अभिकथन (A) एवं तर्क (R) को ध्यान से पढ़िए एवं नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
अभिकथन (A) – औरंगज़ेब की कट्टर धार्मिक नीति के कारण नाथद्वारा ब्रज के पुष्टिमार्गी संप्रदाय का केन्द्र बन गया एवं यहाँ ‘पिछवाई’ शैली विकसित हुई।
तर्क (R) – नाथद्वारा शैली, उदयपुर एवं मुगल चित्रकला शैलियों का समन्वय थी।
(1) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की व्याख्या करता है
(2) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है
(3) (A) असत्य है परंतु (R) सत्य है
(4) (A) सत्य है परंतु (R) असत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की व्याख्या करता है
Q.75 जहांगीर द्वारा मेवाड़ पर पूर्ण आधिपत्य कब स्थापित किया गया?
(1) 1627 ई.
(2) 1611 ई.
(3) 1621 ई.
(4) 1614 ई.
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 1614 ई.
Q.76 ब्रिटिश सरकार ने भीलों के दमन के लिये सर्वप्रथम निम्न में से किस सेना का गठन किया?
(1) जोधपुर लीजन
(2) मेरवाड़ा बटालियन
(3) खानदेश भील कोर
(4) मेवाड़ भील कोर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) खानदेश भील कोर
Q.77 कोडेकल नामक पुरास्थल से संबंधित सत्य कथन की पहचान कीजिए –
(A) कोडेकल नवपाषाण कालीन स्थल है।
(B) यह स्थल आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है।
(C) यह कृष्णा और कावेरी नदियों की घाटियों में बसा है।
(1) (A), (B) और (C)
(2) केवल (A)
(3) (A), (B)
(4) (A), (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A), (B)
Q.78 किस सल्तनत कालीन सुल्तान ने सबसे पहले विशिष्ट रूप से ‘बन्दगाँ’ (सैनिक सेवाओं के लिये खरीदे गये गुलाम) को सूबेदार नियुक्त किया?
(1) रज़िया
(2) आरामशाह
(3) कुतुबुद्दीन ऐबक
(4) इल्तुतमिश
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) इल्तुतमिश
Q.79 शिवाजी द्वारा दक्षिण-पश्चिम में अपने राज्य के विस्तार हेतु भौगोलिक दृष्टि से किस क्षेत्र पर अधिकार करना आवश्यक हो गया था?
(1) कोंकण
(2) कोलबा
(3) जंजीरा
(4) जावली
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) जावली
Q.80 चिन किलिच खाँ को किस युद्ध में विजय के पश्चात दक्कन का स्वामित्व मिला?
(1) करनाल का युद्ध (1739)
(2) शकर खेड़ा का युद्ध (1724)
(3) पालखेड़ का युद्ध (1728)
(4) भोपाल का युद्ध (1737)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) शकर खेड़ा का युद्ध (1724)
Q.81 ‘इटालिया इर्रेडेंटा’ या ‘परतंत्र इटली’ आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
(1) ब्रिटेन की नौसैनिक शक्ति को चुनौती देना
(2) ट्रिपल एलायंस को तोड़ना
(3) फ्रांस के साथ गठबंधन करना
(4) ट्रेंटिनो प्रदेश को पुनः प्राप्त करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) ट्रेंटिनो प्रदेश को पुनः प्राप्त करना
Q.82 अकबर के काल में मनसबदारी प्रथा के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(A) एक मनसबदार को अपने वेतन में से अपने व्यक्तिगत व्यय के अतिरिक्त निर्धारित मात्रा में घोड़े, हाथी, खच्चर, ऊँट एवं गाड़ियाँ रखनी होती थी।
(B) अकबर के काल में 5000 श्रेणी के मनसबदार को 50,000 ₹ मासिक वेतन मिलता था।
(1) केवल (B) सही है
(2) केवल (A) सही है
(3) (A) एवं (B) दोनों सही हैं
(4) (A) एवं (B) दोनों सही नहीं हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (A) सही है
Q.83 निम्न में से किसने ओरिएंटलिस्ट शिक्षा का समर्थन किया?
(A) विलियम जोन्स
(B) होरेस हेमैन विल्सन
(C) हेनरी थॉमस कोलब्रुक
(1) केवल (B) सही है
(2) केवल (A) सही है
(3) सभी (A), (B) और (C) सही हैं
(4) केवल (B) और (C) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) सभी (A), (B) और (C) सही हैं
Q.84 अलबरूनी के लेखन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(A) तुलनात्मक धर्म का अध्ययन किया।
(B) लेखन सामग्री में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग किया।
(C) भारतीय लोगों का धर्म की अपेक्षा ज्ञान एवं वैज्ञानिक चेतना की ओर रुझान था।
(1) केवल (A) और (B)
(2) केवल (B)
(3) केवल (B) और (C)
(4) केवल (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (C)
Q.85 मुगल सेना में जहाँ कुशा, किश्वर कुशा एवं गढ़ भंजन निम्न में से किसके प्रकार थे?
(1) पैदल सैनिकों के प्रकार
(2) सैन्य पदों के प्रकार
(3) भारी बंदूकों के प्रकार
(4) सेना में घुड़सवारों के प्रकार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) भारी बंदूकों के प्रकार
Q.86 निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए –
(A) राजेन्द्र चोल ने दक्षिणी-पूर्वी एशिया में श्रीविजया (शैलेन्द्र) राज्य को जीता, इसमें मलय प्रायद्वीप, जावा, सुमात्रा तथा अन्य द्वीप शामिल थे।
(B) इस सैन्य अभियान की जानकारी तिरुवलंगाडु ताम्रपत्र से मिलती है।
(1) केवल (B) सही है
(2) (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं
(3) केवल (A) सही है
(4) (A) और (B) दोनों सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A) और (B) दोनों सही हैं
Q.87 प्रेस एक्ट के अंतर्गत ‘न्यू डील’ में अपने भड़काऊ लेखों के कारण श्रीमती एनी बेसेंट को सिक्योरिटी जमा कराने का आदेश दिया गया और जून 1916 में किस प्रेसीडेंसी के इलाकों में जाने पर रोक लगा दी गई?
(1) बंगाल
(2) नागपुर
(3) बम्बई
(4) मद्रास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मद्रास
Q.88 मालकाना के युद्ध में अलाउद्दीन खिलजी की सेना को निम्न में से किसने परास्त किया था?
(1) हम्मीर
(2) हरराय भाटी
(3) रतन सिंह
(4) कान्हड़देव
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) हम्मीर
Q.89 अलम्बुषा, मिश्रकेशी, सुदर्शना तथा सुभद्रा नामक चार अप्सराओं की प्रतिमाएं उनके नाम सहित निम्नलिखित किस स्तूप पर उत्कीर्णित हैं?
(1) गुरुड़ स्तूप
(2) साँची स्तूप
(3) अमरावती स्तूप
(4) भरहुत स्तूप
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) भरहुत स्तूप
Q.90 विश्व इतिहास में पुनर्जागरण काल के दौरान कला के क्षेत्र में निम्न में से क्या परिवर्तन नहीं देखे गये?
(1) स्तम्भों और मेहराबों की सजावट और विशालता।
(2) चित्रकला में मानववादी दृष्टिकोण का विकास।
(3) प्राचीन रोमन और अरबी शैली का कलात्मक समन्वय।
(4) मानव शरीर का नैसर्गिक अंकन।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) प्राचीन रोमन और अरबी शैली का कलात्मक समन्वय।
Q.91 अवध में “एकमुश्त बंदोबस्त, 1856” के 1857 की क्रांति पर प्रभाव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(A) अवध के अधिग्रहण के बाद यह प्रथम ब्रिटिश भू-राजस्व व्यवस्था थी।
(B) जमीन से बेदखल ताल्लुकदारों और उनके किसानों ने अवध में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया।
(C) ताल्लुकदार, अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए लखनऊ में बेगम हजरत महल के खेमें में शामिल हो गए।
(1) (A), (B) एवं (C) सभी सही हैं
(2) केवल (B) एवं (C) सही हैं
(3) केवल (A) एवं (C) सही हैं
(4) केवल (A) एवं (B) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A), (B) एवं (C) सभी सही हैं
Q.92 सामाजिक सुधारकों की सूची-I को उनके विचारों की सूची-II से सुमेलित कीजिए –
| सूची-I (सुधारक) | सूची-II (विचार) |
|---|---|
| (A) गोपाल हरि देशमुख | (i) सामाजिक सुधार का धार्मिक स्वीकृति से कोई संबंध नहीं। |
| (B) राममोहन राय | (ii) वर्ण विभाजन गुण के आधार पर होना चाहिए न कि जन्म पर। |
| (C) नारायण गुरु | (iii) हिंदू धर्म के बहुदेववाद और ईसाई धर्म के त्रिदेववाद पर प्रहार। |
| (D) दयानंद सरस्वती | (iv) महिलाओं के उपेक्षित होने पर देश की प्रगति संभव नहीं। |
(1) (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(ii)
(2) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(iii), (D)-(i)
(3) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iv)
(4) (A)-(iv), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(ii)
Q.93 चोल कालीन स्थानीय सभाओं से सम्बन्धित निम्नलिखित युग्मों में से कौनसे युग्म सुमेलित हैं?
(i) वलनाडु – नाट्टर
(ii) नाडु – सभा
(iii) चतुर्वेदीमंगलम् – उर
(iv) गांव – नागरात्तर
(1) (ii), (iv)
(2) (i), (ii), (iii), (iv)
(3) (i), (ii), (iv)
(4) (i), (iii), (iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (i), (ii), (iv)
Q.94 औपनिवेशिक काल में समाचार पत्रों एवं उनके प्रकाशन के स्थान का निम्न में कौनसा/से युग्म सुमेलित नहीं है/हैं?
(A) बंगाल – द हिन्दू पैट्रियट
(B) बंबई – द हिन्दू
(C) पंजाब – रास्त गोफ्तार
(D) मद्रास – द स्वदेसमित्रन
(1) केवल (C)
(2) (B) एवं (C)
(3) (A) एवं (B)
(4) (A) एवं (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (B) एवं (C)
Q.95 निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए –
(A) बिस्मार्क ने जर्मनी के एकीकरण में प्रशिया के हित सर्वोपरि रखे।
(B) विलियम प्रथम के साथ चांसलर बिस्मार्क ने मिलकर जर्मनी के एकीकरण को पूर्ण किया।
(1) केवल कथन (A) सही है
(2) केवल कथन (B) सही है
(3) (A) और (B) दोनों कथन सही हैं
(4) इनमें से कोई नहीं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A) और (B) दोनों कथन सही हैं
Q.96 सोवियत संघ के विघटन के बाद रूसी संघ ‘स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रकुल’ में कितने सदस्य देश थे?
(1) 15
(2) 11
(3) 09
(4) 24
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) 11
Q.97 जून 1756 में, अंग्रेजों से कलकत्ता अधिकृत करने के पश्चात नवाब सिराजुद्दौला ने कलकत्ता का प्रभार किसको सौंपा?
(1) जगत सेठ
(2) अमी चंद
(3) मानिक चंद
(4) राय दुर्लभ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मानिक चंद
Q.98 निम्न में से किन स्थलों से सिंधु-सरस्वती सभ्यता की आरंभिक बस्तियाँ प्राप्त हुई हैं, जहाँ परवर्ती काल में यह सभ्यता विकसित हुई थी?
(A) घग्गर घाटी
(B) सिंध
(C) बहावलपुर
(D) गुजरात
(1) (A) एवं (B)
(2) (B), (C) एवं (D)
(3) (A), (B) एवं (C)
(4) (C) एवं (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A), (B) एवं (C)
Q.99 मालवा में विद्रोह को दबाने के लिए मुहम्मद तुगलक ने किस व्यक्ति को हाकिम नियुक्त किया था और बाद में उसकी दमनकारी नीतियों से विद्रोह और भड़क गया?
(1) निज़ामुद्दीन
(2) कुतलुग खाँ
(3) अज़ीज़ खुम्मार
(4) आलिम-उल-मुल्क
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) निज़ामुद्दीन
Q.100 कालीदास को राजदूत के रूप में किस गुप्त शासक ने कदम्ब नरेश के दरबार में भेजा?
(1) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(2) कुमारगुप्त प्रथम
(3) समुद्रगुप्त
(4) चन्द्रगुप्त प्रथम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) चन्द्रगुप्त द्वितीय
Q.101 मंडोर के प्रतिहार वंश की वंशावली किस शासक से प्रारम्भ होती है?
(1) नागभट्ट प्रथम
(2) शीलुक
(3) रज्जिल
(4) बाउक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) नागभट्ट प्रथम
Q.102 ‘संयुक्त राजस्थान’ में निम्नलिखित में से कौनसी रियासत सम्मिलित नहीं थी?
(1) किशनगढ़
(2) धौलपुर
(3) बाँसवाड़ा
(4) बूंदी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) बूंदी
Q.103 रूसी नेता प्रिंस ल्वाव के नेतृत्व में गठित अस्थाई सरकार में नियुक्त प्रमुख मंत्रियों को सुमेलित कीजिए –
| सूची-I (मंत्री) | सूची-II (पद) |
|---|---|
| (A) मिल्युकोव | (I) न्याय मंत्री |
| (B) गुचकोव | (II) विदेश मंत्री |
| (C) केरेन्सकी | (III) युद्ध मंत्री |
| (D) टेरेशचेंको | (IV) अर्थ मंत्री |
(1) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
(2) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(I), (D)-(IV)
(3) (A)-(III), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(I)
(4) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(III)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(I), (D)-(IV)
Q.104 राजस्थान की राजनैतिक संस्थाओं एवं उनके संस्थापकों का निम्न में से कौनसा एक युग्म सुमेलित नहीं है?
(1) आज़ाद मोर्चा – बाबा हरिश्चंद्र
(2) मारवाड़ यूथ लीग – जय नारायण व्यास
(3) मित्र मण्डल – साधु सीताराम दास
(4) सर्वहितकारिणी सभा – रणछोड़ दास गट्टानी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) सर्वहितकारिणी सभा – रणछोड़ दास गट्टानी
Q.105 अशोक कालीन ब्राह्मी लिपि के अक्षर युक्त ईंटें राजस्थान के किस पुरातात्विक स्थल के उत्खनन से प्राप्त हुई हैं?
(1) जोधपुरा (जयपुर)
(2) नोह (भरतपुर)
(3) विराटनगर (जयपुर)
(4) सुनारी (झुन्झुनू)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) नोह (भरतपुर)
Q.106 निम्न में से किस युद्ध का अन्त मंगलोर की सन्धि (मार्च 1784) के माध्यम से हुआ?
(1) तृतीय आंग्ल – मैसूर युद्ध
(2) द्वितीय आंग्ल – मैसूर युद्ध
(3) प्रथम आंग्ल – मराठा युद्ध
(4) तृतीय आंग्ल – मराठा युद्ध
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) द्वितीय आंग्ल – मैसूर युद्ध
Q.107 पूना समझौते के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िये एवं सही विकल्प को चुनिए –
(A) पूना समझौते के लिए महात्मा गांधी एवं भीमराव अम्बेडकर यरवदा जेल में मिले थे।
(B) प्रान्तीय विधान परिषदों में दलित वर्ग के लिए 148 स्थान आरक्षित कर दिये थे।
(1) (A) एवं (B) दोनों सही हैं
(2) (A) एवं (B) दोनों सही नहीं हैं
(3) केवल (B) सही है
(4) केवल (A) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) एवं (B) दोनों सही हैं
Q.108 दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान के समय अपनी शासन सत्ता को सुरक्षित करने के लिए तुर्क अधिकारियों ने एक नवीन पद “नायब-ए-मुमलकत” की रचना की?
(1) अलाउद्दीन मसूद शाह
(2) नासिरुद्दीन महमूद
(3) रुकनुद्दीन फिरोज़
(4) मुइजुद्दीन बहराम शाह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) नासिरुद्दीन महमूद
Q.109 मेवाड़ के ग्राम प्रशासन में आबादी के आधार पर गाँव के पटेल को विभिन्न नामों से उल्लेखित किया जाता था। इस कथन के संदर्भ में गलत युग्म को चुनिए –
(1) गमेती – भील और मीणा समुदाय की बहुलता वाले गाँव
(2) कणवारी/कणवारिया – मिश्रित आबादी वाले गाँव
(3) पटवारी – व्यापारियों या महाजनों की बहुलता वाले गाँव
(4) गाड़ा – अधिक राजपूत आबादी वाले गाँव
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) गाड़ा – अधिक राजपूत आबादी वाले गाँव
Q.110 निम्न कथन एवं अभिधारणाओं (I एवं II) पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
कथन – मथुरा कला एक स्वतंत्र, देशी शैली है, जो अपने लाल बलुआ पत्थर की मूर्तियों के लिए जानी जाती है।
अभिधारणाएं –
(I) लाल बलुआ पत्थर मथुरा के पास स्थित सीकरी की खदानों में बहुतायत में उपलब्ध है।
(II) पूर्व-कुषाण युगीन यक्ष व नाग प्रतिमाएं यहां से प्राप्त हुई हैं।
(1) केवल अभिधारणा (II) अंतर्निहित है
(2) न तो अभिधारणा (I) ना ही (II) अंतर्निहित है
(3) केवल अभिधारणा (I) अंतर्निहित है
(4) अभिधारणा (I) एवं (II) दोनों अंतर्निहित हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) अभिधारणा (I) एवं (II) दोनों अंतर्निहित हैं
Q.111 यूनानी राजदूत मेगस्थनीज़ के ग्रंथ इण्डिका में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) राजा का महल आकर्षण, सौन्दर्य और भव्यता में सूसा और एकबताना के राज प्रासादों से भी बढ़ा-चढ़ा था।
(2) वार्षिक जनगणना के लिए मौर्य राज्य का एक अस्थायी विभाग था।
(3) सबसे बड़ी नदी गंगा है।
(4) समाज में बहुविवाह प्रचलित था।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) वार्षिक जनगणना के लिए मौर्य राज्य का एक अस्थायी विभाग था।
Q.112 मौर्यकालीन लोककला की प्रतीक ‘दीदारगंज यक्षी’ की मूर्ति प्राप्त हुई है
(1) मथुरा से
(2) विदिशा से
(3) पटना से
(4) कौशाम्बी से
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) पटना से
Q.113 कालीबंगा से प्राप्त मृदभांडों के विषय में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) इन मृदभांडों पर एक श्रृंगी पशु का अंकन प्रमुखता से प्राप्त होता है।
(2) इन पर कुरेदकर अंकन किया जाता था।
(3) इन पर लिपि का अंकन प्राप्त होता है।
(4) इन मृदभांडों पर काले और सफेद रंग से चित्रण किया जाता था।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) इन मृदभांडों पर काले और सफेद रंग से चित्रण किया जाता था।
Q.114 सूची-I का सूची-II से मिलान करें और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें –
| सूची-I | सूची-II (स्थापना वर्ष) |
|---|---|
| (A) आत्मीय सभा | (I) 1821 ई. |
| (B) वेदांत कॉलेज | (II) 1815 ई. |
| (C) ब्रह्म समाज | (III) 1816 ई. |
| (D) संवाद कौमुदी | (IV) 1828 ई. |
(1) (A)-(III), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(IV)
(2) (A)-(I), (B)-(IV), (C)-(III), (D)-(II)
(3) (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(III)
(4) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)
Q.115 निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन प्रथम पंचवर्षीय योजना के सन्दर्भ में सही नहीं है?
(1) भाखड़ा नांगल बांध परियोजना उचित रूप में शुरू हुई।
(2) प्रथम पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक प्राथमिकता कृषि विकास को थी।
(3) प्रथम पंचवर्षीय योजना में विभिन्न सिंचाई परियोजनाएं एवं पावर प्रोजेक्ट शुरू हुए।
(4) प्रथम पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) प्रथम पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
Q.116 राजस्थान में कुमारगुप्त प्रथम का मयूरांकित सिक्का कहां से प्राप्त हुआ था?
(1) नलियासर
(2) रैढ़
(3) बैराठ
(4) नगरी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) नलियासर
Q.117 फ्रांस में संवैधानिक राजतंत्र स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय महासभा ने इनमें से कौनसा कदम नहीं उठाया था?
(1) राजनैतिक क्लबों की संस्कृति का समर्थन किया।
(2) मनुष्य एवं नागरिकों के अधिकारों की घोषणा की।
(3) राष्ट्रवाद की भावना को सुदृढ़ किया।
(4) सामाजिक वर्गों के विशेषाधिकार और सामंतवाद को समाप्त किया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) राजनैतिक क्लबों की संस्कृति का समर्थन किया।
Q.118 जालौर के किस चौहान शासक ने नाडोल, भीनमाल और बाड़मेर को जीतकर अपने साम्राज्य का विस्तार किया?
(1) कीर्तिपाल
(2) उदय सिंह
(3) समर सिंह
(4) चाचिगदेव
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) चाचिगदेव
Q.119 वैदिक कालीन संस्था विदथ के बारे सत्य कथन चुनिए –
(A) विदथ प्रणाली की आधारशिला सहकारिता की भावना थी।
(B) अग्नि, जिसे पुरोहित कहा गया है, वह विदथ में निर्वाचित होता था।
(C) विदथ का प्रधान कार्य धर्म निर्णय था।
(D) विदथ में बुलाए लोगों को उत्पादित वस्तुओं के वितरण के समय उपस्थित रहना पड़ता था।
(1) (B), (C) और (D)
(2) (A), (B), (C) और (D)
(3) (A), (B) और (D)
(4) (A), (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A), (B), (C) और (D)
Q.120 1857 की क्रान्ति के सेनानायक सहीवाल अर्जुन सिंह निम्न में से किस रियासत से सम्बन्धित थे?
(1) धौलपुर
(2) भरतपुर
(3) मेवाड़
(4) मारवाड़
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) धौलपुर
Q.121 भारत छोड़ो प्रस्ताव की घोषणा के बाद, क्रांतिकारियों ने निम्नलिखित में से किन स्थानों पर अंग्रेजों के विरुद्ध समानांतर सरकार स्थापित की?
(A) बलिया
(B) तमलुक
(C) सतारा
(1) केवल (C)
(2) (A), (B) और (C) सभी
(3) केवल (B) और (C)
(4) केवल (A) और (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A), (B) और (C) सभी
Q.122 निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?
(A) मार्कोपोलो ने देवगिरी राज्य की रानी रूद्राम्बा की प्रशंसा की थी।
(B) द्वारसमुद्र के होयसल वंश का संस्थापक भिल्लम था।
(C) पांड्य शासक मारवर्मन कुलशेखर के अभिलेखों में श्रीलंका विजय का उल्लेख मिलता है।
(1) केवल (A)
(2) (A), (B) और (C)
(3) (B) और (C)
(4) केवल (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (A)
Q.123 पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में मुगल शासकों के समय हुए विद्रोह के संदर्भ में गलत युग्म का चयन कीजिए –
(1) औरंगज़ेब – अकमल खां
(2) अकबर – जलाल
(3) जहाँगीर – अहदाद
(4) शाहजहाँ – खुशहाल खां
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) शाहजहाँ – खुशहाल खां
Q.124 वैदिक काल में सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकारी कौन था?
(1) सेनानी
(2) पुरोहित
(3) कुलापा
(4) व्रजपति
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) पुरोहित
Q.125 गिरी-सुमेल के युद्ध में विजयी होने के पश्चात शेरशाह ने मारवाड़ का प्रबंध किसे सौंपा?
(1) खवास खाँ और ईसा खाँ नियाज़ी
(2) जलाल खाँ जलवानी
(3) मेड़ता के वीरमदेव
(4) राव कल्याणमल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) खवास खाँ और ईसा खाँ नियाज़ी
Q.126 1960 के दशक में सूरज भान ने किस पुरातात्विक स्थल का उत्खनन किया था?
(1) रूपर
(2) कुणाल
(3) मिताथल
(4) जोगनाखेरा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मिताथल
Q.127 निम्नांकित वेदांग से संबंधित तथ्यों में से कौनसा एक सही नहीं है?
(1) कल्प – याज्ञिक विधि-विधान से सम्बन्धित है।
(2) शिक्षा – शुद्ध उच्चारण से सम्बन्धित है।
(3) निरुक्त – शब्दों की उत्पत्ति और रचना से सम्बन्धित है।
(4) व्याकरण – पद्य रचना से सम्बन्धित है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) व्याकरण – पद्य रचना से सम्बन्धित है।
Q.128 भारत में ब्रिटिश सर्वोच्चता के प्रति रियासतों के राजाओं की राजभक्ति के प्रदर्शन के लिए शाही दरबारों के आयोजन के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसे कथन सत्य हैं?
(A) 1 जनवरी, 1877 को भारतीय नरेशों तथा सामन्तों का दिल्ली में एक समारोह हुआ।
(B) 1 जनवरी, 1903 को दिल्ली में राजकुमारों को शाही संगठन का अभिन्न हिस्सा बताने के लिए दरबार का आयोजन हुआ।
(C) 14 दिसम्बर, 1912 को कलकत्ता से दिल्ली राजधानी स्थानांतरित करने की घोषणा की गई।
(1) केवल (A) एवं (C) सही हैं
(2) केवल (A) एवं (B) सही हैं
(3) केवल (B) एवं (C) सही हैं
(4) सभी (A), (B) एवं (C) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (A) एवं (B) सही हैं
Q.129 निम्नलिखित में से कौनसा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
(A) वल्लभी – मैत्रक
(B) विक्रमशिला – पाल
(C) नालंदा – वर्धन
(1) (B) और (C)
(2) (A) और (B)
(3) (A), (B) और (C)
(4) केवल (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A) और (B)
Q.130 बिजोलिया ठिकाने के अत्याचारों से उत्पीड़ित किसानों का नेतृत्व करने के लिए विजयसिंह पथिक को किसने आमंत्रित किया था?
(1) माणिक्यलाल वर्मा
(2) ठाकुर गोपाल सिंह
(3) ठाकुर अमर सिंह
(4) साधु सीताराम दास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) ठाकुर अमर सिंह
Q.131 अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना के लिए किस सम्मेलन में पाँच महाशक्तियों को सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता और निषेधाधिकार दिए जाने पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ?
(1) तेहरान सम्मेलन, 1943
(2) याल्टा सम्मेलन, 1945
(3) डम्बार्टन ऑक्स सम्मेलन, 1944
(4) सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन, 1945
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) डम्बार्टन ऑक्स सम्मेलन, 1944
Q.132 भारत के औद्योगिक विकास पर ब्रिटिश विदेशी पूंजी निवेश का प्रमुख प्रभाव क्या था?
(1) इसने भारत को पूंजीगत वस्तुओं में आत्मनिर्भर बना दिया।
(2) इसने भारत से कच्चे माल का दोहन किया जिससे पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प का पतन हुआ।
(3) इससे भारत के हित में रेल्वे और उद्योगों का विकास हुआ।
(4) भारतीय विनिर्माण क्षमताओं का विकास हुआ।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) इसने भारत से कच्चे माल का दोहन किया जिससे पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प का पतन हुआ।
Q.133 किस आयोग द्वारा प्रेसीडेंसी नगरों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी महिला शिक्षा को प्रोत्साहन दिये जाने पर बल दिया गया?
(1) कोठारी शिक्षा आयोग
(2) राधाकृष्णन आयोग
(3) सैडलर विश्वविद्यालय आयोग
(4) हण्टर शिक्षा आयोग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) हण्टर शिक्षा आयोग
Q.134 गोर्बाचेव के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(A) वह अपनी पार्टी को अपनी नवीन नीति ग्लासनोस्ट एवं पैरेस्ट्रोइका द्वारा बदलना एवं आधुनिकीकृत करना चाहता था।
(B) वह साम्यवाद के मौजूदा स्वरूप को बदलना चाहता था।
(1) केवल (B) सही है
(2) केवल (A) सही है
(3) (A) एवं (B) दोनों सही नहीं हैं
(4) (A) एवं (B) दोनों सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (A) सही है
Q.135 मुगलकाल प्रशासन में जागीरों और वेतन की देखरेख करने वाला अधिकारी कहलाता था –
(1) वाकिया-ए-नवीस
(2) दीवान-ए-तन
(3) मुशरिफ
(4) दीवान-ए-खालसा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) दीवान-ए-तन
Q.136 अशोक की मृत्यु के उपरान्त मौर्य साम्राज्य के पश्चिमी भाग का शासक निम्न में से कौन था?
(1) तीवर
(2) बृहद्रथ
(3) कुणाल
(4) दशरथ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) कुणाल
Q.137 निम्न सूफी संतों को उनके समकालीन शासकों से सुमेलित कीजिए –
| सूची-I (सूफी संत) | सूची-II (समकालीन शासक) |
|---|---|
| (A) कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी | (i) नासिरुद्दीन महमूद |
| (B) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती | (ii) मुहम्मद बिन तुगलक |
| (C) निज़ामुद्दीन औलिया | (iii) इल्तुतमिश |
| (D) सैय्यद जलालुद्दीन मखदूम-ए-जहानियां | (iv) पृथ्वीराज चौहान |
(1) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
(2) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
(3) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
(4) (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
Q.138 इल्तुतमिश ने 1215-16 ई. के तराइन के युद्ध में किस प्रतिद्वन्द्वी को पराजित किया था?
(1) अलीमर्दान
(2) कुबाचा
(3) चंगेज खाँ
(4) यल्दौज़
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) यल्दौज़
Q.139 सूची-A का सूची-B से मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
| सूची-A (सहायक संधि स्वीकार करने वाले राज्य) | सूची-B (वर्ष) |
|---|---|
| (A) अवध | (i) 1799 |
| (B) भोंसले (बराड़) | (ii) 1804 |
| (C) सिंधिया | (iii) 1803 |
| (D) मैसूर | (iv) 1801 |
(1) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
(2) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
(3) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(ii)
(4) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
Q.140 नागर मंदिर वास्तु संरचना में निम्नलिखित विविध भागों को ‘नीचे से ऊपर की ओर’ के क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(A) कलश
(B) जंघा
(C) जगति
(D) शिखर
(1) (C), (B), (D), (A)
(2) (A), (D), (C), (B)
(3) (C), (B), (A), (D)
(4) (B), (C), (D), (A)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (C), (B), (D), (A)
Q.141 निम्नलिखित में से कौनसा गतिविधि सहायक सामग्री का उदाहरण है?
(1) फिल्म स्ट्रिप्स
(2) प्रदर्शनी
(3) चार्ट
(4) मानचित्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मानचित्र
Q.142 संप्रेषण कौशलों के अंतर्गत, निम्नलिखित में से कौनसी एक अच्छी लेखन युक्ति नहीं है?
(1) छोटे और जाने-पहचाने शब्दों को प्राथमिकता दें।
(2) उपयुक्त प्रभाव वाले शब्दों का चयन करें।
(3) अमूर्त शब्दों का उपयोग करें।
(4) वाक्य में एकता के लिए विचारों को जोड़ें।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) अमूर्त शब्दों का उपयोग करें।
Q.143 एक आई.सी.टी. उपकरण जो किसी स्कॉलर के कार्य/विकास को ऑनलाइन जाँचने में सहायता प्रदान करता है, वह कहलाता है –
(1) फ्लुबारू
(2) एच5पी
(3) लाइटसेल
(4) एड्यूकाप्ले
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) एच5पी
Q.144 निम्नलिखित में से कौनसा सरकारी स्टेट-ऑफ-द-आर्ट प्लेटफॉर्म है, जो ओपन सोर्स तकनीकी का उपयोग करके बनाया गया है और जो डिजिटल पाठ्यचर्या विषयवस्तु एवं सतत व्यवसायिक विकास का आयोजन करता है?
(1) पीएम ई – विद्या
(2) सक्षम (SAKSHAM)
(3) बाल वाटिका
(4) दीक्षा (DIKSHA)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) दीक्षा (DIKSHA)
Q.145 “किसी भी विषय सामग्री का ठीक प्रकार अधिगम तथा प्रतिधारण तभी अच्छी तरह से हो सकता है जब उससे संबंधित पूर्वज्ञान तथा संज्ञानात्मक संरचना की उपस्थिति अधिगमकर्ता में हो।” उपरोक्त कथन किस शिक्षण प्रतिमान की मान्यता है?
(1) समूह अन्वेषण प्रतिमान
(2) दिशा-विहीन शिक्षण प्रतिमान
(3) अग्रिम संगठक प्रतिमान
(4) पूछताछ प्रशिक्षण प्रतिमान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) अग्रिम संगठक प्रतिमान
Q.146 निम्नलिखित में से कौन शिक्षकों को इंटरनेट पर विषयवस्तु खोजने में मदद करेगा?
(1) गूगल मीट
(2) गूगल ड्राइव
(3) गूगल क्रोम
(4) गूगल शीट्स
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) गूगल क्रोम
Q.147 निम्नलिखित में से कौनसी विशेषताएँ व्यक्तिगत प्रतिमान की हैं?
(A) सीखना व्यक्ति के सेल्फहूड (आत्मत्व) के परिप्रेक्ष्य से शुरू होता है।
(B) हम खुद को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
(C) हमारा व्यवहार प्रतिपुष्टि के अनुसार समायोजित होता है।
(D) हम अपने वर्तमान विकास से आगे बढ़ना सीखते हैं।
(E) यह केवल अवलोकनीय व्यवहार पर ध्यान केन्द्रित करता है।
(1) (A), (B) और (D)
(2) (A), (B) और (C)
(3) (C) और (E)
(4) (B), (C) और (E)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A), (B) और (D)
Q.148 सहकारी अधिगम की स्थिति में, निम्नलिखित में से कौनसी शिक्षक की भूमिका नहीं है?
(1) प्रकरणों का चयन एवं समूहों को कार्य सौंपना।
(2) विद्यार्थियों के समूहों के गठन में सहायता करना।
(3) समूह चर्चा पर पूर्ण नियंत्रण रखना एवं संपूर्ण सूचनाएँ सीधे प्रदान करना।
(4) स्व-अधिगम, साथी शिक्षण एवं सामूहिक गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) समूह चर्चा पर पूर्ण नियंत्रण रखना एवं संपूर्ण सूचनाएँ सीधे प्रदान करना।
Q.149 शिक्षण और अधिगम में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने में निम्नलिखित में से कौनसी चुनौतियाँ हैं?
(a) डिजिटल असमानता
(b) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) अवसंरचना
(c) सरकारी पहल की अनुपस्थिति
(d) डिजिटल विषयवस्तु की भाषा
(e) शिक्षकों की अभिवृत्ति
(f) ई-सुरक्षा
(1) (b), (c), (d) और (e)
(2) (b), (d), (c), (e) और (f)
(3) (a), (b), (c), (e) और (f)
(4) (a), (b), (d), (e) और (f)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (a), (b), (d), (e) और (f)
Q.150 निम्नलिखित में से कौनसा ई-लर्निंग का लाभ नहीं है?
(1) वेब-आधारित अधिगम सभी के लिए सुलभ है।
(2) वेब-आधारित अधिगम के माध्यम से सक्रिय और स्वायत्त अधिगम को प्रोत्साहित किया जाता है।
(3) विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को विभिन्न रूपों में जोड़ने का विकल्प प्रतिबंधित है।
(4) यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करने का एक बहुत ही प्रभावी तरीका है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को विभिन्न रूपों में जोड़ने का विकल्प प्रतिबंधित है।
The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be added here after the exam is over and candidates share the paper details from examination centres.
The School Lecturer History Answer Key 2026 will help candidates compare answers and estimate their expected marks before the official result declaration.
RPSC 1st Grade History Answer Key 2026 Overview
| School Lecturer History Answer Key | Details |
|---|---|
| Exam Name | RPSC 1st Grade History Exam 2026 |
| Conducting Authority | Rajasthan Public Service Commission |
| Group | Group A |
| Subject | History |
| Exam Date | 1 June 2026 |
| Exam Time | 09:00 AM TO 12:00 PM |
| Category | Answer Key |
| Expected Answer Key Release | July 2026 |
| Answer Key Mode | Online PDF |
| Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 1st Grade History Question Paper 2026
The History examination covered questions from Ancient History, Medieval History, Modern Indian History, Rajasthan History, World History, Historical Sources, and Teaching Methodology. According to candidates, the paper was moderate and a few questions were repeated from previous exam trends.
The complete paper review along with memory-based questions and unofficial solutions will be updated soon. Candidates can also use the School Lecturer History Answer Key 2026 PDF Download to analyse question difficulty and expected score.
RPSC 1st Grade History Official Answer Key 2026 Release Date
Rajasthan Public Service Commission is likely to release the RPSC 1st Grade History Official Answer Key 2026 in July 2026. The board will first publish the provisional answer key and later release the final answer key after reviewing objections submitted by candidates.
The School Lecturer History Answer Key 2026 PDF Download link will be activated after the official release on the answer key portal.
How to Download RPSC 1st Grade History Answer Key PDF
Candidates can follow these simple instructions to download the RPSC 1st Grade History Answer Key PDF:
- Visit the official RPSC website.
- Open the Answer Key section available on the homepage.
- Click on the History Answer Key 2026 link.
- The answer key PDF will appear on the screen.
- Download and save the PDF for future reference.
RPSC 1st Grade History Answer Key 2026 Direct Link
Candidates can access the RPSC 1st Grade History Answer Key 2026 PDF through the official answer key portal after release. The direct download link for History solved paper PDF and official answer key will be activated below.
Direct Link: https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys
RPSC 1st Grade History Final Answer Key 2026
Rajasthan Public Service Commission will publish the RPSC 1st Grade History Final Answer Key 2026 after checking all objections received from candidates. If any modifications are made in the provisional answer key, the updated answers will be included in the final PDF. Candidates can use the final answer key to estimate their final marks.
The School Lecturer History Answer Key 2026 will be important for calculating expected scores and preparing the final merit list for School Lecturer recruitment.
The RPSC 1st Grade Group A History Answer Key 2026 will be used for calculating final scores and preparing the School Lecturer result.