RPSC 1st Grade Commerce Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Complete Solved Question Paper

RPSC 1st Grade Commerce Answer Key

Rajasthan Public Service Commission will soon release the RPSC 1st Grade Commerce Answer Key 2026 on its official website. Candidates who appeared in the 2 June 2026 Commerce examination can download the answer key PDF in Hindi and check unofficial solutions, solved questions, and detailed paper analysis. The direct PDF link for the RPSC 1st Grade Commerce Answer Key 2026 will be updated here after the official announcement.

Candidates searching for the School Lecturer Commerce Answer Key 2026 PDF Download can also access the official and unofficial answer key through the direct link provided below after release.

RPSC 1st Grade Commerce Solved Question Paper 2 June 2026 in Hindi

The RPSC 1st Grade Commerce Exam 2026 was held on 2 June 2026 at different exam centres across Rajasthan. A huge number of candidates participated in the examination and are now searching for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.

The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be added here after the exam is over and candidates share the paper details from examination centres.

Q.1 एस. लिमिटेड (असूचीबद्ध) ने 1 अप्रैल 2021 को ₹5,50,000 11% ऋणपत्र निर्गमित किये, जिनका 31 मार्च 2028 को 5% प्रीमियम पर शोधन करना है। 31 मार्च 2022 को कम्पनी आपसे यह जानना चाहती है कि वर्ष 2021-2022 के लाभों में से ऋणपत्र शोधन संचय (DRR) खाते में SEBI की आवश्यकतानुसार कितनी राशि हस्तांतरित की जाये?

(1) ₹5,50,000
(2) ₹1,37,500
(3) ₹2,25,000
(4) ₹55,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) ₹55,000


Q.2 टीना तथा मीना 5 : 4 के अनुपात में लाभ विभाजन करते हुए साझेदार हैं, इन्होंने शीना को 1/10 हिस्से के लिए प्रवेश दिया जिसे वह दोनों से बराबर प्राप्त करेगी। नया लाभ विभाजन अनुपात होगा –

(1) 5 : 4 : 1
(2) 91 : 71 : 18
(3) 90 : 70 : 18
(4) 71 : 51 : 16
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) 91 : 71 : 18


Q.3 एक फर्म के विघटन में, सम्पत्ति ₹2,00,000 तथा दायित्व ₹1,20,000 हैं। वसूली व्यय ₹10,000, जो कि साझेदार A द्वारा भुगतान किये गये। कुल पूंजी ₹80,000, लाभ एवं पूंजी अनुपात 1 : 1 है। A को अंतिम भुगतान क्या होगा, यह मानते हुए कि सम्पत्तियाँ पुस्तक मूल्यों पर वसूल की जाती हैं तथा दायित्वों का भुगतान भी पुस्तक मूल्यों पर किया गया?

(1) ₹25,000
(2) ₹45,000
(3) ₹35,000
(4) ₹40,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) ₹40,000


Q.4 यदि कोई फर्म मशीनरी के ओवरहॉलिंग पर ₹50,000 व्यय करती है जो उसकी आयु 3 वर्ष बढ़ाती है और दक्षता 20% बढ़ाती है, तो इसे किसके रूप में वर्गीकृत किया जाना चाहिए?

(1) उत्पादन व्यय
(2) आस्थगित आयगत व्यय
(3) आयगत व्यय
(4) पूंजीगत व्यय
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) पूंजीगत व्यय


Q.5 पी. लिमिटेड ने अपने अंशों को उनके अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर निर्गमित करने का प्रस्ताव किया। अंकित मूल्य से अधिक प्राप्त की गई अतिरिक्त राशि को निम्नलिखित में से किस खाते में जमा (क्रेडिट) किया जायेगा?

(1) अंश पूंजी खाता
(2) अग्रिम याचना खाता
(3) प्रतिभूति प्रीमियम खाता
(4) सामान्य संचय खाता
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) प्रतिभूति प्रीमियम खाता


Q.6 एकरूपता संबंधी परम्परा के अनुसार –

(1) लेखा विधियों एवं सिद्धांतों को प्रबंधकीय निर्णयों के आधार पर बदल सकते हैं।
(2) लेखा विधियों एवं सिद्धांतों जिन्हें एक बार अपनाया गया है, किसी भी परिस्थिति में नहीं बदल सकते हैं।
(3) लेखा विधियों एवं सिद्धांतों को सामान्यतः वर्ष दर वर्ष निरंतर अपनाया जाता है।
(4) लेखा विधियों एवं सिद्धांतों को अंकेक्षक के निर्णय के आधार पर बदल सकते हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) लेखा विधियों एवं सिद्धांतों को सामान्यतः वर्ष दर वर्ष निरंतर अपनाया जाता है।


Q.7 अवकाश ग्रहण करने वाले साझेदार की ख्याति का हिस्सा शेष साझेदारों के पूंजी खाते के माध्यम से समायोजित किया जाता है –

(1) लाभ प्राप्ति (गेनिंग) अनुपात में
(2) पुराने अनुपात में
(3) नये अनुपात में
(4) त्याग अनुपात में
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) लाभ प्राप्ति (गेनिंग) अनुपात में


Q.8 निम्नलिखित में से कौनसी मद व्यापार खाते के डेबिट पक्ष में दर्शायी जाती है?

(1) जावक गाड़ी भाड़ा
(2) कमीशन प्राप्ति
(3) बट्टा दिया गया
(4) मजदूरी
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) मजदूरी


Q.9 निम्न में से कौनसा रूढ़िवादिता परम्परा का प्रभाव होगा?

(1) आयों एवं परिसम्पत्तियों का कम मूल्यांकन
(2) दायित्वों का कम मूल्यांकन
(3) परिसम्पत्तियों का अधिक मूल्यांकन
(4) लाभों का अधिक मूल्यांकन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) आयों एवं परिसम्पत्तियों का कम मूल्यांकन


Q.10 नीचे दिये गये समीकरणों में से कौनसा सत्य है?

(1) बेचे गये माल की लागत + अंतिम स्कंध – प्रारंभिक स्कंध = क्रय
(2) प्रारंभिक स्कंध + क्रय + अंतिम स्कंध = बेचे गये माल की लागत
(3) बेचे गये माल की लागत = क्रय – प्रारंभिक स्कंध – अंतिम स्कंध
(4) प्रारंभिक स्कंध + बेचे गये माल की लागत = क्रय + अंतिम स्कंध
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) बेचे गये माल की लागत + अंतिम स्कंध – प्रारंभिक स्कंध = क्रय


Q.11 यदि साझेदारी संलेख में कुछ भी निर्दिष्ट नहीं है, तो निम्न में से कौनसा कथन सही है?

(1) हानि प्रबंध करने वाले साझेदार द्वारा वहन की जाएगी।
(2) हानि साझेदारों द्वारा पूंजी अनुपात में वहन की जाएगी।
(3) हानि अधिकतम पूंजी लगाने वाले साझेदार द्वारा वहन की जाएगी।
(4) हानि समस्त साझेदारों द्वारा समान रूप से वहन की जाएगी।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) हानि समस्त साझेदारों द्वारा समान रूप से वहन की जाएगी।


Q.12 मालिक के निवास का ₹7,000 किराया, किराया खाते में डेबिट कर दिया गया। इसकी सुधार प्रविष्टि होगी –

(1) आकस्मिक खाता Dr. ₹7,000 – To किराया खाता ₹7,000
(2) किराया खाता Dr. ₹14,000 – To आकस्मिक खाता ₹7,000 – To आहरण खाता ₹7,000
(3) आहरण खाता Dr. ₹7,000 – To किराया खाता ₹7,000
(4) आहरण खाता Dr. ₹14,000 – To किराया खाता ₹7,000 – To आकस्मिक खाता ₹7,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) आहरण खाता Dr. ₹7,000 – To किराया खाता ₹7,000

Q.18 स्तम्भ A का स्तम्भ B से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही कूट का चयन कीजिए –

स्तम्भ Aस्तम्भ B
(A) अनुपात विश्लेषण(i) आधार वर्ष से तुलना
(B) प्रवृत्ति विश्लेषण(ii) तरलता व लाभप्रदता का मापन
(C) समानाकार विवरण(iii) किसी सामान्य (समान) आधार का प्रतिशत
(D) नकद प्रवाह विवरण(iv) नकद का आगमन व निर्गमन

(1) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(iv)
(2) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
(3) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(iv)
(4) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(iv)


Q.19 पूर्वाधिकार अंशों के शोधन के लिए कंपनी किन लाभों का उपयोग नहीं कर सकती है?
(a) सामान्य संचय
(b) पूंजी संचय
(c) लाभांश समानीकरण संचय
(d) प्रतिभूति प्रीमियम

(1) (a), (b) तथा (d)
(2) (c) तथा (d) दोनों
(3) (b) तथा (d) दोनों
(4) (a) तथा (b) दोनों
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) (b) तथा (d) दोनों


Q.20 यदि एक व्यापारी का सकल लाभ ₹2,00,000 है, परिचालन व्यय ₹1,20,000 है जिसमें एक ऐसी इमारत जो व्यवसाय के लिए केवल 50% उपयोग होती है, पर ₹30,000 ह्रास शामिल है, तो समायोजित शुद्ध लाभ क्या होगा?

(1) ₹65,000
(2) ₹50,000
(3) ₹80,000
(4) ₹95,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) ₹95,000


Q.21 मि. युवराज, मैसर्स लाल चंद का ₹50,000 से ऋणी है। अब युवराज दिवालिया हो जाता है और उससे रुपये में 60 पैसे प्राप्त होते हैं। जर्नल प्रविष्टि में, युवराज का खाता क्रेडिट किया जाएगा –

(1) ₹20,000
(2) ₹30,000
(3) ₹50,000
(4) ₹70,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) ₹50,000


Q.22 हितधारकों को वित्तीय सूचना संप्रेषित करना संबंधित है –

(1) पुस्तपालन से
(2) अंकेक्षण से
(3) लेखांकन से
(4) प्रबंध लेखांकन से
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) लेखांकन से


Q.23 कम्पनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार प्रतिभूति प्रीमियम का उपयोग नहीं किया जा सकता है –
(a) स्वयं के अंशों की पुनर्खरीद में
(b) अंशतः प्रदत्त बोनस अंशों के निर्गमन में
(c) स्थायी संपत्तियों के विक्रय पर हानि को अपलिखित करने में
(d) प्रारंभिक व्ययों को अपलिखित करने में

(1) (c) तथा (d) दोनों
(2) (a) तथा (c) दोनों
(3) केवल (b)
(4) (b) तथा (c) दोनों
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) (c) तथा (d) दोनों


Q.24 लेखांकन मानक – 1 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी मान्यता मूलभूत लेखांकन मान्यताओं में सम्मिलित नहीं है?

(1) व्यवसाय का अस्तित्व
(2) निरन्तरता
(3) उपार्जन
(4) चालू व्यवसाय
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) व्यवसाय का अस्तित्व


Q.25 निम्न में से कौनसी कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली की सीमा है?

(1) उच्च प्रशिक्षण लागत
(2) गोपनीयता
(3) समंकों के प्रक्रियांकन में मितव्ययिता
(4) समय पर प्रतिवेदन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) उच्च प्रशिक्षण लागत


Q.26 एक निजी कंपनी को किस अधिकार पर प्रतिबंध लगाना अनिवार्य होता है?

(1) शेयर जारी करने के
(2) शेयर रखने के
(3) शेयर खरीदने के
(4) अपने शेयरों के हस्तांतरण के
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) अपने शेयरों के हस्तांतरण के


Q.27 निम्नलिखित में से कौनसी गैर-कोष आधारित ऋण सुविधा है?

(1) लेटर ऑफ क्रेडिट
(2) ऑवरड्राफ्ट
(3) नकद ऋण
(4) सावधि ऋण
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) लेटर ऑफ क्रेडिट


Q.28 रेखा (लाइन) संगठन किस प्रकार की प्रबंधन प्रणाली पर आधारित होता है?

(1) उदारवादी
(2) अधिनायकवादी
(3) सहभागितापूर्ण
(4) लोकतांत्रिक
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) अधिनायकवादी


Q.29 एक संगठन की सम्पूर्ण पूँजी में विद्यमान ऋण के समानुपात को किसके रूप में भी पुकारा जाता है?

(1) वित्तीय उत्तोलन
(2) वित्तीय प्रभार
(3) वित्तीय जोखिम
(4) वित्तीय विनियोग
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) वित्तीय उत्तोलन


Q.30 सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए –

सूची-I (विपणन मिश्रण के 4P)सूची-II (संबंधित तत्व)
(a) उत्पाद(i) वैयक्तिक विक्रय
(b) कीमत(ii) पैकेजिंग
(c) स्थान(iii) मार्जिन
(d) संवर्धन(iv) वाहिका चयन

(1) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(2) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(3) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
(4) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)


Q.31 प्रबंध के निम्नांकित सिद्धान्तों में से कौनसा एक सिद्धान्त सैन्य संगठन के सदृश है?

(1) निर्देश की एकता का सिद्धान्त
(2) समन्वय की एकता का सिद्धान्त
(3) आदेश की एकता का सिद्धान्त
(4) नियुक्तिकरण की एकता का सिद्धान्त
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) आदेश की एकता का सिद्धान्त


Q.32 निम्नलिखित में से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का सबसे प्राचीनतम स्वरूप कौनसा है?

(1) सरकारी कम्पनी
(2) वैधानिक निगम
(3) विभागीय स्वरूप
(4) अर्द्ध-सरकारी कम्पनी
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) विभागीय स्वरूप


Q.33 वह दर्शन जो उपभोक्ता सन्तुष्टि को सफलता की कुंजी मानता है –

(1) उत्पाद अवधारणा
(2) विपणन अवधारणा
(3) विक्रय अवधारणा
(4) उत्पादन अवधारणा
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) विपणन अवधारणा


Q.34 प्रबंधन का वह सिद्धान्त जिसके अनुसार, “एक मुखिया और एक योजना होनी चाहिए”, कहलाता है –

(1) अधिकार एवं दायित्व का सिद्धान्त
(2) निर्देश की एकता का सिद्धान्त
(3) केन्द्रीयकरण का सिद्धान्त
(4) आदेश की एकता का सिद्धान्त
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) निर्देश की एकता का सिद्धान्त


Q.35 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(i) व्यवसाय, माल और सेवाओं के सौदे करता है।
(ii) व्यवसाय का माल वस्तु विनिमय अथवा मुद्रा के लिए विनिमय हो सकता है।
(iii) लाभार्जन व्यवसाय का गौण/द्वितीयक उत्प्रेरक होता है।

(1) (i), (ii) और (iii)
(2) (ii) और (iii)
(3) केवल (ii)
(4) केवल (iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) केवल (iii)


Q.36 प्रशासन मुख्य रूप से संबंधित है –

(1) नियंत्रण से
(2) नीतियों के क्रियान्वयन से
(3) प्रेरणा देने से
(4) नीतियों के निर्माण से
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) नीतियों के निर्माण से


Q.37 प्रबन्धन का कौनसा कार्य प्रेरणा तथा पर्यवेक्षण से सम्बन्धित है?

(1) नियोजन
(2) निर्देशन
(3) संगठन
(4) नियन्त्रण
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) निर्देशन


Q.38 लाभ को माना जाता है –

(1) पूँजी का किराया
(2) स्वामी का वेतन
(3) व्यवसाय की लागत
(4) जोखिम का प्रतिफल
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) जोखिम का प्रतिफल

Q.39 एक अर्थव्यवस्था के सतत विकास के मूल स्तम्भ हैं –

(1) आर्थिक, पर्यावरणीय एवं सामाजिक स्थिरता
(2) आर्थिक एवं सामाजिक समानता की स्थिरता
(3) आर्थिक एवं पर्यावरणीय समानता की स्थिरता
(4) आर्थिक एवं सांस्कृतिक स्थिरता
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) आर्थिक, पर्यावरणीय एवं सामाजिक स्थिरता


Q.40 1991 के नवीन आर्थिक सुधारों के अनुसार निजीकरण की निम्नलिखित में से कौनसी एक विधि नहीं है?

(1) सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों का पूर्ण विक्रय
(2) व्यापार उदारीकरण
(3) लोक उपक्रमों का विनिवेश
(4) लोक उपक्रमों के स्वामित्व एवं प्रबंध में सरकारी हस्तक्षेप आहरित करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) व्यापार उदारीकरण


Q.41 सतत श्रेणी में बहुलक ज्ञात करने का सूत्र कौनसा है?

(1) ( l_1 + \frac{f_1 – f_0}{2f_1 – f_0 – f_2} \times i )
(2) ( l_1 – \frac{f_1 – f_0}{2f_1 – f_0 – f_2} \times i )
(3) ( l_1 + \frac{f_1 + f_0}{2f_1 – f_0 – f_2} \times i )
(4) ( l_1 + \frac{f_1 – f_0}{(f_1 – f_0) + (f_1 – f_2)} \times i )
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) ( l_1 + \frac{f_1 – f_0}{2f_1 – f_0 – f_2} \times i )


Q.42 कौनसे प्रकार की बेरोजगारी कृषि क्षेत्र में पाई जाती है?

(1) प्रच्छन्न बेरोजगारी
(2) तकनीकी बेरोजगारी
(3) खुली बेरोजगारी
(4) मौसमी बेरोजगारी
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) मौसमी बेरोजगारी


Q.43 निम्नलिखित में से कौनसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आयाम हैं?
(i) जीवन प्रत्याशा
(ii) साक्षरता स्तर
(iii) विवाह की सफलता दर
(iv) जीवन स्तर
(v) विदेशी यात्राएँ

(1) (i), (ii), (iii), (iv), (v)
(2) (ii), (iii), (iv), (v)
(3) (i), (ii), (iv)
(4) (i), (iii), (iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) (i), (ii), (iv)


Q.44 कौनसा अपकिरण का माप नहीं है?

(1) विस्तार
(2) प्रमाप विचलन
(3) चतुर्थक
(4) लॉरेंज़ वक्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) लॉरेंज़ वक्र


Q.45 निम्नलिखित में से कौनसा, 1991 के आर्थिक सुधारों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर अनुकूल प्रभाव था?

(1) एफ.डी.आई., एफ.आई.आई. तथा विदेशी विनिमय कोषों में वृद्धि
(2) लगातार दो दशकों तक सकल घरेलू उत्पाद में तीव्र वृद्धि
(3) कृषि में उच्च वृद्धि दर प्राप्त हुई
(4) दोनों (1) तथा (2)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) दोनों (1) तथा (2)


Q.46 भारत में एक मोबाइल एप्लीकेशन को सरकार की नागरिक प्रतिपुष्टि प्रणाली के हिस्से के रूप में प्रस्तुत किया गया था जो पी.एम.जी.एस.वाई. तथा गैर-पी.एम.जी.एस.वाई. के तहत सड़कों की शिकायत निवारण के लिए है, कहलाती है –

(1) भारत सड़क शिकायत निवारण ऐप
(2) सड़क शिकायत ऐप
(3) पी.एम.जी.एस.वाई. निवारण ऐप
(4) मेरी सड़क मोबाइल ऐप
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) मेरी सड़क मोबाइल ऐप


Q.47 अंत्योदय अन्न योजना किस वर्ष में प्रारम्भ हुई?

(1) दिसम्बर, 2000
(2) दिसम्बर, 2003
(3) अक्टूबर, 2004
(4) जनवरी, 2002
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) दिसम्बर, 2000


Q.48 निम्न में से कौनसा बेरोजगारी का कारण नहीं है?

(1) आर्थिक प्रगति की पर्याप्त दर
(2) उद्योगों का धीमा विकास
(3) आर्थिक विकास का अभाव
(4) उच्च जनसंख्या वृद्धि
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) आर्थिक प्रगति की पर्याप्त दर


Q.49 “परीक्षण का वह सूत्र जिसमें सूचकांक संख्या की गणना इस तरह की जानी चाहिए, कि यह तुलना के एक बिंदु और दूसरे बिंदु के बीच वही अनुपात दे, चाहे इनमें से कौनसा आधार के रूप में लिया जाए।” ऐसा परीक्षण कहलाता है –

(1) समय उत्क्रम्यता परीक्षण
(2) चक्रीय परीक्षण
(3) खंड उत्क्रम्यता परीक्षण
(4) स्टूडेंट “टी” परीक्षण
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) समय उत्क्रम्यता परीक्षण


Q.50 निम्नलिखित में से कौनसा वैश्वीकरण में अवरोध है?

(1) व्यापक आधार
(2) अप्रचलन
(3) निश (Niche) बाजार
(4) विस्तारित बाजार
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) अप्रचलन


Q.51 पूँजी का प्रारम्भिक शेष ₹1,25,000, पूँजी का अन्तिम शेष ₹1,50,000, अवधि का शुद्ध लाभ ₹40,000 है, तो रोकड़ प्रवाह क्या होगा?

(1) अन्तर्वाह ₹15,000
(2) बहिर्वाह ₹40,000
(3) अन्तर्वाह ₹10,000
(4) बहिर्वाह ₹15,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) बहिर्वाह ₹15,000


Q.52 ऋण-समता अनुपात मूल रूप से दर्शाता है –

(1) तरलता
(2) कार्यक्षमता
(3) शोधन क्षमता
(4) लाभप्रदता
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) शोधन क्षमता


Q.53 निम्नलिखित में से कौनसा अंकेक्षण का उद्देश्य नहीं है?

(1) प्रबंध को सलाह देना
(2) अशुद्धियों की खोज करना
(3) अंतिम खातों की सत्यता एवं निष्पक्षता की जांच करना
(4) लाभ का निर्धारण करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) लाभ का निर्धारण करना


Q.54 एक स्थान, व्यक्ति या उपकरण की मद (अथवा इनका समूह) जिसके लिए लागत का निर्धारण किया जा सकता है, कहलाता है –

(1) लागत इकाई
(2) लागत केन्द्र
(3) लागत चालक
(4) लागत वस्तु
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) लागत वस्तु


Q.55 एक अंकेक्षण कार्यक्रम है –

(1) अंकेक्षक व ग्राहक के बीच एक कानूनी समझौता
(2) अंकेक्षक के निर्णय का विकल्प
(3) परीक्षण एवं सत्यापन के चरणों की तार्किक रूप से व्यवस्थित एक सूची
(4) आंतरिक नियंत्रण मैनुअल
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) परीक्षण एवं सत्यापन के चरणों की तार्किक रूप से व्यवस्थित एक सूची


Q.56 गैर-वित्तीय कंपनी की दशा में, निम्नलिखित में से कौनसा व्यवहार वित्तीय गतिविधि में नहीं दर्शाया जाता है?

(1) चुकाया गया लाभांश
(2) अंशों के निर्गमन से प्राप्त राशि
(3) बैंक ऋण का पुनर्भुगतान
(4) अन्य कम्पनी के अंशों का क्रय
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) अन्य कम्पनी के अंशों का क्रय


Q.57 एक कम्पनी का कुल सम्पत्ति आवर्त 1.2 है और स्थाई सम्पत्ति आवर्त 2 है। यह मानते हुए कि चालू सम्पत्तियाँ कुल सम्पत्तियों का 40% हैं, तो चालू सम्पत्ति आवर्त अनुपात क्या होगा?

(1) 0.6
(2) 3.0
(3) 1.5
(4) 0.8
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) 0.6


Q.58 यदि किसी फर्म का अंशदान विक्रय अनुपात 30% है, स्थिर लागत ₹1,50,000 और वांछित लाभ ₹60,000 है, तो आवश्यक विक्रय राशि क्या होगी?

(1) ₹5,00,000
(2) ₹6,50,000
(3) ₹7,00,000
(4) ₹7,50,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) ₹7,00,000


Q.59 परिचालन अनुपात का सूत्र है –

(1) ( \frac{\text{परिचालन लाभ}}{\text{शुद्ध बिक्री}} \times 100 )
(2) ( \frac{\text{बिक्री सकल लाभ}}{\text{शुद्ध बिक्री}} \times 100 )
(3) ( \frac{\text{बेचे गए माल की लागत + परिचालन व्यय}}{\text{शुद्ध बिक्री}} \times 100 )
(4) ( \frac{\text{परिचालन व्यय}}{\text{शुद्ध बिक्री}} \times 100 )
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) ( \frac{\text{बेचे गए माल की लागत + परिचालन व्यय}}{\text{शुद्ध बिक्री}} \times 100 )


Q.60 एक औद्योगिक इकाई को वित्तीय वर्ष में ₹60,000 का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। वस्तु का प्रति इकाई विक्रय मूल्य ₹20 निर्धारित है, जबकि उसकी प्रति इकाई परिवर्तनशील लागत ₹15 है। सुरक्षा सीमा होगी –

(1) ₹3,00,000
(2) ₹2,40,000
(3) ₹1,20,000
(4) ₹60,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) ₹2,40,000


Q.61 यह बजट समिति का कार्य नहीं है –

(1) बजट पुस्तिका की रचना करना
(2) बजट अनुमानों को प्राप्त करना एवं उनकी समीक्षा करना
(3) बजट एवं बजट संशोधनों का अनुमोदन करना
(4) बजट रिपोर्ट प्राप्त करना एवं उसका विश्लेषण करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) बजट एवं बजट संशोधनों का अनुमोदन करना


Q.62 एक अंकेक्षण कार्यक्रम तैयार किया जाता है –

(1) अंकेक्षण प्रारम्भ होने से पूर्व
(2) अंकेक्षण कार्य के दौरान
(3) अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद
(4) अंकेक्षण पूर्ण होने के बाद
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) अंकेक्षण प्रारम्भ होने से पूर्व


Q.63 “अंकेक्षण वित्तीय सूचनाओं की एक स्वतंत्र परीक्षा है।” यहाँ, अंकेक्षक की स्वतंत्रता का अर्थ है –

(1) अंकेक्षक का निर्णय प्रबंध के प्रभाव के अधीन न हो
(2) अंकेक्षक का निर्णय ग्राहक की इच्छानुसार होना चाहिए
(3) अंकेक्षक को प्रबंध के निर्णयों का समर्थन करना चाहिए
(4) अंकेक्षक को प्रबंध के प्रतिनिधित्व पर निर्भर रहना चाहिए
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) अंकेक्षक का निर्णय प्रबंध के प्रभाव के अधीन न हो


Q.64 समय के निश्चित अन्तरालों के लिए व्यापक रूप में परिचालन एवं वित्तीय योजना को तैयार करना कहलाता है –

(1) बजटरी नियंत्रण
(2) बजटिंग
(3) बजट मैनुअल
(4) बजट
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) बजटिंग


Q.65 कथन – ह्रास के कारण सम्पत्ति के मूल्य में कमी होती है। परिणाम – इससे रोकड़ प्रवाह होगा।

(1) कथन व परिणाम, दोनों असत्य हैं।
(2) कथन सत्य है, परिणाम भी सत्य है।
(3) कथन सत्य है, परिणाम असत्य है।
(4) कथन असत्य है, परिणाम सत्य है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) कथन सत्य है, परिणाम असत्य है


Q.66 क्रियाशीलता अनुपात …… के नाम से भी जाने जाते हैं?

(1) दक्षता अनुपात
(2) आवर्त अनुपात
(3) (1) और (2) दोनों
(4) शोधन क्षमता अनुपात
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) (1) और (2) दोनों


Q.67 यदि चालू दायित्व ₹4,00,000, चालू अनुपात 4:1, त्वरित अनुपात 2:1, पूर्वदत्त व्यय शून्य हो, तो स्टॉक का मूल्य क्या होगा?

(1) ₹8,00,000
(2) ₹2,00,000
(3) ₹55,000
(4) ₹16,00,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) ₹8,00,000


Q.68 निम्नलिखित में से अंशधारियों के कोष की गणना के लिए सही सूत्र कौनसा है?

(1) गैर-चालू सम्पत्तियाँ + चालू सम्पत्तियाँ
(2) गैर-चालू सम्पत्तियाँ + कार्यशील पूँजी + गैर-चालू दायित्व
(3) विनियोजित पूँजी + ऋण
(4) अंश पूँजी + संचय एवं आधिक्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) अंश पूँजी + संचय एवं आधिक्य

Q.69 लाभ-मात्रा अनुपात (P/V अनुपात) की गणना, कौनसे सूत्र से की जाती है?

(1) (\frac{\text{अंशदान}}{\text{विक्रय}} \times 100)
(2) (\frac{\text{विक्रय} – \text{स्थिर लागत}}{\text{विक्रय}} \times 100)
(3) (\frac{\text{परिवर्तनशील लागत} + \text{लाभ}}{\text{विक्रय}} \times 100)
(4) (\frac{\text{स्थिर लागत} + \text{परिवर्तनशील लागत}}{\text{विक्रय}} \times 100)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) (\frac{\text{अंशदान}}{\text{विक्रय}} \times 100)


Q.70 स्वामित्व अनुपात 40% है। यदि कुल संपत्तियाँ और अंश पूँजी क्रमशः ₹55,00,000 और ₹15,00,000 हो, तो संचय एवं आधिक्य की राशि होगी –

(1) ₹20,00,000
(2) ₹18,00,000
(3) ₹40,00,000
(4) ₹7,00,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) ₹7,00,000


Q.71 निम्न में से कौनसा मद प्रत्यक्ष व्यय से संबंधित नहीं है?

(1) ₹15,000 एक कार्य के लिए प्रयुक्त विशेष ले-आउट की लागत का भुगतान किया
(2) ₹10,000 एक विशेष उत्पाद की डिज़ाइन हेतु आर्किटेक्ट को भुगतान किए
(3) ₹8,000 मशीनों में प्रयुक्त स्नेहक और तेल के भुगतान किए
(4) ₹9,000 केवल एक विशेष ठेके के लिए प्रयुक्त क्रेन का भाड़ा
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) ₹8,000 मशीनों में प्रयुक्त स्नेहक और तेल के भुगतान किए


Q.72 निम्नलिखित बजटों को उनकी तैयारी के तार्किक क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(A) प्रत्यक्ष सामग्री बजट
(B) रोकड़ बजट
(C) उत्पादन बजट
(D) विक्रय बजट

(1) D → C → A → B
(2) C → A → D → B
(3) C → A → B → D
(4) D → C → B → A
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) D → C → A → B


Q.73 एक संगठन का वह अनुभाग है, जिसे विभागाध्यक्ष की देखरेख में बजट की तैयारी और नियंत्रण के लिए बनाया जाता है –

(1) नियंत्रण केन्द्र
(2) बजट केन्द्र
(3) गतिविधि केन्द्र
(4) लागत केन्द्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) बजट केन्द्र

Q.78 अनुपातिकता का सिद्धांत यह सुनिश्चित करता है कि व्यावसायिक कार्यवाही –

(1) केवल विधिक रूप से उचित हो
(2) शक्तिशाली हितधारकों के पक्ष में हो
(3) केवल अल्पकालिक परिणामों पर केंद्रित हो
(4) दूसरों को अनावश्यक हानि, जोखिम या क्षति न पहुँचाए
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) दूसरों को अनावश्यक हानि, जोखिम या क्षति न पहुँचाए


Q.79 किसी दोष का मूल्यांकन किसके संदर्भ में किया जाना चाहिए?

(1) उपभोक्ता की व्यक्तिगत अपेक्षाओं के आधार पर
(2) निर्माता के आंतरिक मानकों के आधार पर
(3) कानून या संविदा द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर
(4) बाज़ार प्रतिस्पर्धा के आधार पर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) कानून या संविदा द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर


Q.80 ‘नैराश्यता का सिद्धांत’ किस स्थिति में लागू होता है?

(1) अज्ञात असंभवता के कारण
(2) ज्ञात असंभवता के कारण
(3) अप्रत्याशित असंभवता के कारण
(4) प्रारम्भिक असंभवता के कारण
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) अप्रत्याशित असंभवता के कारण


Q.81 भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 30 के अनुसार एक बाजी का ठहराव होता है –

(1) अप्रवर्तनीय
(2) वैध
(3) व्यर्थनीय
(4) व्यर्थ
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) व्यर्थ


Q.82 एक ‘आदर्शवादी’ उद्यमी की नवाचार हेतु प्रेरणा को सर्वाधिक उपयुक्त रूप में कैसे वर्णित किया जा सकता है?

(1) लाभ अधिकतमकरण
(2) तकनीकी बाध्यता
(3) आंतरिक सृजनात्मकता एवं विश्वास-प्रणाली
(4) प्रतिस्पर्धात्मक दबाव
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) आंतरिक सृजनात्मकता एवं विश्वास-प्रणाली


Q.83 कम्पनी अधिनियम, 2013 की कौनसी ‘अनुसूची’ निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्वों (सी.एस.आर.) से संबंधित गतिविधियों/क्रियाओं की व्याख्या करती है?

(1) अनुसूची IV
(2) अनुसूची VII
(3) अनुसूची VI
(4) अनुसूची V
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) अनुसूची VII

Q.84 उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत ‘परिवादी’ की कौनसी नई श्रेणी जोड़ी गई है?

(1) केन्द्रीय प्राधिकरण
(2) उपभोक्ता
(3) उपभोक्ता का कानूनी उत्तराधिकारी
(4) स्वैच्छिक उपभोक्ता संघ
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) केन्द्रीय प्राधिकरण


Q.85 सहमति तब स्वतन्त्र मानी जाती है जब वह उत्पन्न न हो –

(1) प्रस्ताव से
(2) ठहराव से
(3) स्वीकृति से
(4) उत्पीड़न से
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) उत्पीड़न से


Q.86 निम्नलिखित में से कौनसा उद्यमिता का व्यक्तिगत कारक है?

(1) राजनीतिक एवं कानूनी वातावरण
(2) जोखिम उठाने का व्यवहार
(3) तकनीकी प्रगति
(4) सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियाँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) जोखिम उठाने का व्यवहार


Q.87 बाह्य भर्ती की सबसे सामान्य और कम खर्चीली विधि कौनसी है?

(1) विज्ञापन
(2) हेड हंटर्स
(3) प्रत्यक्ष आवेदन
(4) कैम्पस भर्ती
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) प्रत्यक्ष आवेदन


Q.88 ‘निष्पाद्य प्रतिफल’ की सर्वाधिक उपयुक्त परिभाषा कौनसी है?

(1) भविष्य में किए जाने वाले पारस्परिक वचनों से युक्त प्रतिफल
(2) अपर्याप्त प्रतिफल
(3) अवैध प्रतिफल
(4) पहले से किया गया प्रतिफल
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) भविष्य में किए जाने वाले पारस्परिक वचनों से युक्त प्रतिफल


Q.89 निर्यात संवर्धन क्षेत्रों का मुख्य उद्देश्य है –

(1) निर्मित वस्तुओं के निर्यातों में वृद्धि करना
(2) सेवा वस्तुओं के निर्यातों में कमी करना
(3) निर्मित वस्तुओं के निर्यातों में कमी करना
(4) समाशोधन गृहों की स्थापना करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) निर्मित वस्तुओं के निर्यातों में वृद्धि करना


Q.90 निम्नलिखित में से कौनसा घटक भारतीय अर्थव्यवस्था के बदलते हुए परिदृश्य को व्यक्त करता है?

(1) 2030 तक, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है, जिसकी अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद $7.3 ट्रिलियन संभावित है।
(2) भारतीय अर्थव्यवस्था 2030 तक अल्पविकसित अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।
(3) भारतीय अर्थव्यवस्था 2030 तक अनुकूल विदेशी व्यापार संतुलन प्रदर्शित करेगी।
(4) भारत 2030 तक विश्व में रक्षा उपकरणों का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन जाएगा।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) 2030 तक, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है, जिसकी अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद $7.3 ट्रिलियन संभावित है।


Q.91 बजट अनुमान 2026-27 में केन्द्रीय सरकार का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का कितना प्रतिशत अनुमानित किया गया है?

(1) 4.2
(2) 4.0
(3) 4.3
(4) 4.4
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) 4.3


Q.92 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना 21 मार्च, 2025 के अनुसार, सूक्ष्म उद्यम में संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश और आवर्तन की सीमा कितने से अधिक नहीं होगी?

(1) 2.5 करोड़ एवं 5 करोड़ से
(2) 2 करोड़ एवं 10 करोड़ से
(3) 1 करोड़ एवं 5 करोड़ से
(4) 2.5 करोड़ एवं 10 करोड़ से
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) 2 करोड़ एवं 10 करोड़ से


Q.93 निम्नलिखित में से कौनसा ‘सॉफ्ट स्टेट’ का सही आशय है?

(1) भ्रष्टाचार का अभाव
(2) विधिक व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन
(3) सामाजिक अनुशासनहीनता
(4) सुदृढ़ आर्थिक संस्थाएं
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) सामाजिक अनुशासनहीनता


Q.94 किसी देश के घरेलू क्षेत्र द्वारा एक वर्ष में बनाए गए सभी अंतिम उत्पाद और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य कहलाता है –

(1) शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP)
(2) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP)
(3) सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP)
(4) सकल घरेलू उत्पाद (GDP)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) सकल घरेलू उत्पाद (GDP)

Q.95 निम्नलिखित में से किस अर्थशास्त्री ने राष्ट्रीय आय की परिभाषा उपभोग के आधार पर दी है?

(1) फिशर
(2) पिगू
(3) साइमन कुज़नेट्स
(4) मार्शल
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) मार्शल


Q.96 विदेशी प्रत्यक्ष निवेश पर सरकार की नीति बनाने के लिए कौनसा नोडल विभाग जिम्मेदार है?

(1) वस्तु विनिमय (कमोडिटी) एक्सचेंज विभाग
(2) औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग
(3) विदेशी विनिमय विभाग
(4) विदेशी व्यापार विभाग
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग


Q.97 राष्ट्रीय आय की गणना में कौनसी एक कठिनाई नहीं है?

(1) क्षेत्रीय विषमता
(2) संगठित मौद्रिक क्षेत्र की कमी
(3) केवल सार्वजनिक क्षेत्र पर निर्भरता
(4) दोहरी गणना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) केवल सार्वजनिक क्षेत्र पर निर्भरता


Q.98 एक योजना जो भारत में निर्यात प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन हेतु पूँजीगत वस्तुओं को आयात करने में सहायता करती है, जानी जाती है –

(1) पूँजीगत वस्तुओं की निर्यात संवर्धन योजना
(2) भारत से सेवाओं की निर्यात योजना
(3) अग्रिम अधिकरण योजना
(4) निर्यात अधिकरण योजना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) पूँजीगत वस्तुओं की निर्यात संवर्धन योजना


Q.99 औद्योगिक वित्त का आन्तरिक साधन कौनसा नहीं है?

(1) अंश पूँजी
(2) ऋणपत्र
(3) सार्वजनिक जमाएँ
(4) लाभ का पुनर्निवेश
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) सार्वजनिक जमाएँ


Q.100 निम्नलिखित में से कौनसा आर्थिक पर्यावरण का अंग नहीं है?

(1) उपभोग आदतें
(2) स्कन्ध बाजार सूचकांक
(3) सार्वजनिक ऋण
(4) मुद्रास्फीति दर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) स्कन्ध बाजार सूचकांक

Q.101 प्रबंधकीय लेखांकन का मुख्य उद्देश्य है –

(1) निर्णयन में प्रबंध की सहायता करना
(2) अंकेक्षण
(3) कानून का अनुपालन
(4) जर्नल प्रविष्टियाँ करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) निर्णयन में प्रबंध की सहायता करना


Q.102 कार्यशील पूँजी की गणना की जाती है –

(1) प्रमुख चालू सम्पत्तियों में से प्रमुख चालू दायित्व घटाकर
(2) प्रमुख चालू सम्पत्तियों में से चालू दायित्व घटाकर
(3) चालू सम्पत्तियों में से चालू दायित्व घटाकर
(4) तरल सम्पत्तियों में से चालू दायित्व घटाकर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) चालू सम्पत्तियों में से चालू दायित्व घटाकर


Q.103 यदि कच्चा माल भंडारण अवधि 30 दिन, रूपांतरण अवधि 45 दिन, तैयार माल भंडारण अवधि 20 दिन, प्राप्यों (देनदारों) की संग्रह अवधि 40 दिन है, एवं लेनदार 50 दिन का उधार देते हैं, तो परिचालन चक्र अवधि कितनी होगी?

(1) 135 दिवस
(2) 60 दिवस
(3) 85 दिवस
(4) 35 दिवस
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) 85 दिवस

व्याख्या: 30 + 45 + 20 + 40 – 50 = 85 दिन


Q.104 मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बीच एक सर्वेक्षण किया गया ताकि किसी विशेष ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक के प्रति उनकी पसंद का पता चल सके। यह किसका उदाहरण है?

(1) सविवेक प्रतिचयन
(2) गुच्छ प्रतिचयन
(3) स्तरित प्रतिचयन
(4) सुविधानुसार प्रतिचयन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) सुविधानुसार प्रतिचयन


Q.105 एक कम्पनी ने ₹100 प्रत्येक के 10% ऋणपत्र ₹80 पर निर्गमित किये, जिन्हें 4 वर्ष बाद ₹100 पर शोधन किया जाएगा। यदि कर की दर 50% है, तो ऋण की लागत (Kd) ज्ञात करो –

(1) 10.00%
(2) 9.00%
(3) 9.47%
(4) 11.11%
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) 9.47%


Q.106 MSME कम्पनियों का अध्ययन करते समय एक शोधकर्ता फर्मों को निर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्रों में विभाजित करता है और फिर प्रत्येक समूह से यादृच्छिक रूप से प्रतिदर्श चुनता है। यह किसका उदाहरण है?

(1) गुच्छ प्रतिचयन
(2) नियतांश प्रतिचयन
(3) स्तरित प्रतिचयन
(4) सविवेक प्रतिचयन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) स्तरित प्रतिचयन


Q.107 यदि P(A) = 0.5; P(B) = 0.4 तथा P(A∩B) = 0.2 है, तो P(A/B) होगा –

(1) 0.40
(2) 0.20
(3) 0.50
(4) 0.25
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) 0.50

व्याख्या: P(A/B) = P(A∩B) / P(B) = 0.2 / 0.4 = 0.5


Q.108 शुद्ध कीमत ₹20,00,000, ऋण-समता अनुपात 4:1, ब्याज दर 10%, ब्याज एवं कर से पूर्व की अर्जन (EBIT) ₹15,00,000 है, तो वित्तीय उत्तोलक ज्ञात करो –

(1) 1.521
(2) 3.118
(3) 2.001
(4) 2.143
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) 2.143


Q.109 यदि एक फर्म की परिचालन उत्तोलन मात्रा (DOL) 2.8 है, तो इसका अभिप्राय है –

(1) यदि विक्रय में 1% की कमी होती है, तो ब्याज तथा कर से पूर्व की अर्जन (EBIT) 2.8% से बढ़ जायेगी।
(2) यदि बिक्री में 1% वृद्धि होगी तो ब्याज तथा कर से पूर्व की अर्जन (EBIT) 2.8% से बढ़ जायेगी।
(3) यदि बिक्री 2.8% से बढ़ेगी तो ब्याज एवं कर से पूर्व की अर्जन (EBIT) 1% से बढ़ जायेगी।
(4) यदि ब्याज तथा कर से पूर्व की अर्जन (EBIT) 2.896% बढ़ेगी तो प्रति अंश अर्जन (EPS) 1% बढ़ जायेगी।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) यदि बिक्री में 1% वृद्धि होगी तो ब्याज तथा कर से पूर्व की अर्जन (EBIT) 2.8% से बढ़ जायेगी।


Q.110 इसकी क्या संभावना है कि दैव प्रतिचयन द्वारा चुने गये किसी गैर-लीप वर्ष (non-leap year) में 53 रविवार होंगे?

(1) 1/7
(2) 2/7
(3) 3/7
(4) 4/7
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) 1/7


Q.111 प्रबंधकीय लेखांकन की कौनसी तकनीक नहीं है?

(1) खेल सिद्धान्त
(2) बजटरी नियन्त्रण
(3) सीमांत लागत
(4) मानक लागत
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) खेल सिद्धान्त


Q.112 प्रायिकता में, यदि तीन घटनाएँ A, B एवं C परस्पर अपवर्जी हैं, P(A) = 0.3, P(B) = 0.4, P(C) = 0.2, तो P(A और B और C) क्या है?

(1) 0.9
(2) 0
(3) 0.024
(4) 0.06
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) 0

व्याख्या: परस्पर अपवर्जी घटनाओं के लिए, तीनों का एक साथ घटित होना असंभव है।


Q.113 पूँजी की भारांकित औसत लागत ज्ञात करने के लिए, भारांकन आधारित हो सकते हैं –

(1) केवल बाजार मूल्यों पर
(2) केवल पुस्तक मूल्यों पर
(3) बाजार मूल्यों अथवा पुस्तक मूल्यों पर
(4) न ही बाजार मूल्यों एवं ना ही पुस्तक मूल्यों पर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) बाजार मूल्यों अथवा पुस्तक मूल्यों पर


Q.114 1 से 50 तक के अंकों में से एक अंक यादृच्छिक आधार पर निकाला गया। क्या संभावना है कि वह 2 या 3 या 10 का विभाज्य अंक होगा?

(1) 34/50
(2) 32/50
(3) 33/50
(4) 35/50
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) 33/50


Q.115 निम्नलिखित में से किस स्थिति में, कार्यशील पूँजी की आवश्यकता सबसे कम होगी?

(1) उधार बिक्री और नकद खरीद
(2) नकद बिक्री और उधार खरीद
(3) उधार बिक्री और उधार खरीद
(4) नकद बिक्री और नकद खरीद
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) नकद बिक्री और नकद खरीद


Q.116 कौनसी संघर्ष-प्रबंधन रणनीति ‘विन-विन’ समाधान खोजने का लक्ष्य रखती है?

(1) सहयोग
(2) बचना
(3) समायोजन
(4) प्रतिस्पर्धा
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) सहयोग


Q.117 भूमिका संघर्ष को न्यून नहीं किया जा सकता –

(1) भूमिका के उचित निर्धारण से
(2) सत्ता और दायित्व की स्पष्टता से
(3) वैयक्तिक आवश्यकता संतुष्टि के लिए उचित वातावरण सृजित करके
(4) चुनौतीपूर्ण कार्य देकर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) चुनौतीपूर्ण कार्य देकर


Q.118 आगमनात्मक शोध पद्धति एक प्रकार का है –

(1) टॉप-डाउन दृष्टिकोण
(2) अप-अप दृष्टिकोण
(3) डाउन-डाउन दृष्टिकोण
(4) बॉटम-अप दृष्टिकोण
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) बॉटम-अप दृष्टिकोण


Q.119 ‘गीता’ के अनुसार, मनुष्य का उच्चतम उद्देश्य होता है –

(1) ज्ञान की प्राप्ति
(2) सफलता की प्राप्ति
(3) मोक्ष की प्राप्ति
(4) ईश्वर की प्राप्ति
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) मोक्ष की प्राप्ति

Q.120 निम्नलिखित में से कौनसा द्वितीयक बाज़ार में जोखिम प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है?

(1) रिवर्स बुक बिल्डिंग
(2) सर्किट ब्रेकर
(3) मार्जिन आवश्यकताएँ
(4) क्लियरिंग कॉर्पोरेशन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) रिवर्स बुक बिल्डिंग


Q.121 किसी तात्कालिक व्यावहारिक समस्या के समाधान हेतु किया गया अनुसंधान कहलाता है –

(1) आधारभूत अनुसंधान
(2) मूल अनुसंधान
(3) व्यावहारिक अनुसंधान
(4) अन्वेषणात्मक अनुसंधान
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) व्यावहारिक अनुसंधान


Q.122 संज्ञानात्मक पुनर्संरचना मुख्यतः किसमें परिवर्तन से संबंधित है?

(1) नकारात्मक विचार एवं विश्वास
(2) पर्यावरणीय परिस्थितियाँ
(3) सामाजिक संबंध
(4) शारीरिक प्रतिक्रियाएँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) नकारात्मक विचार एवं विश्वास


Q.123 कौटिल्य ने किस साम्राज्य की स्थापना में केन्द्रीय भूमिका अदा की थी?

(1) मौर्य साम्राज्य
(2) चोल साम्राज्य
(3) कुशान साम्राज्य
(4) नन्दा साम्राज्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) मौर्य साम्राज्य


Q.124 शोर, गर्मी या ठंड एवं प्रदूषण निम्नलिखित में से किस संगठनात्मक तनाव कारक के अन्तर्गत आते हैं?

(1) खराब कार्य दशाएँ
(2) संगठन डिज़ाइन एवं ढांचे
(3) संगठनात्मक प्रक्रियाएं
(4) प्रबंधकीय व्यूह रचना एवं नियोजन
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) खराब कार्य दशाएँ


Q.125 वर्णनात्मक अनुसंधान मुख्यतः किससे संबंधित होता है?

(1) नए सिद्धांतों की खोज
(2) कारण-परिणाम संबंध स्थापित करना
(3) किसी स्थिति की वर्तमान अवस्था का वर्णन करना
(4) भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) किसी स्थिति की वर्तमान अवस्था का वर्णन करना


Q.126 निम्नांकित में से किसका लेन-देन (व्यापार) भारतीय पूंजी बाजार में नहीं होता है?

(1) जमा का प्रमाण-पत्र
(2) बॉण्ड्स
(3) ऋणपत्र
(4) समता अंश
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) जमा का प्रमाण-पत्र


Q.127 श्री तुहिन कान्ता पाण्डेय ने सेबी के अध्यक्ष के रूप में किस तिथि को कार्यभार संभाला था?

(1) 1 जुलाई, 2024
(2) 1 नवम्बर, 2024
(3) 1 जनवरी, 2025
(4) 1 मार्च, 2025
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) 1 नवम्बर, 2024


Q.128 रेडमैन तथा मोरी के अनुसार, अनुसंधान है –

(1) सामान्य अवलोकन
(2) शिक्षण प्रक्रिया
(3) परीक्षण एवं त्रुटि
(4) नए ज्ञान हेतु व्यवस्थित प्रयास
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) नए ज्ञान हेतु व्यवस्थित प्रयास


Q.129 राजकोषीय नीति संबंधित है –

(1) केवल कर राजस्व
(2) सरकारी खर्च एवं राजस्व संग्रह
(3) केवल सरकारी खर्च
(4) आय का वितरण
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) सरकारी खर्च एवं राजस्व संग्रह


Q.130 अभिकथन (A) : वस्तु की आवश्यकता को संतुष्ट करने की शक्ति उसकी उपयोगिता कहलाती है।
कारण (R) : उपयोगिता में नैतिकता की विशेषता नहीं हो सकती है।

(1) (A) और (R) दोनों सही नहीं हैं।
(2) (R) सही है परन्तु (A) सही नहीं है।
(3) (A) और (R) दोनों सही हैं।
(4) (A) सही है परन्तु (R) सही नहीं है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं।


Q.131 निम्नलिखित में से किसका उपयोग अंतर्राष्ट्रीय धन हस्तांतरण के लिए किया जाता है?

(1) स्विफ्ट
(2) आई.बी.एफ.टी.
(3) सी.टी.एस.
(4) आर.टी.जी.एस.
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) स्विफ्ट


Q.132 सार्वजनिक एवं निजी वित्त में कौनसी एक समानता नहीं है?

(1) उधार की क्षमता
(2) कुशल प्रबंधन
(3) अधिकतम संतुष्टि
(4) आय एवं व्यय के संबंध में अंतर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) आय एवं व्यय के संबंध में अंतर

Q.133 निम्नलिखित में से कौनसा बैंक, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है?

(1) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
(2) बैंक ऑफ बड़ौदा
(3) यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया
(4) भारतीय स्टेट बैंक
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) भारतीय स्टेट बैंक


Q.134 एफ.आर.बी.एम. (FRBM) का पूर्ण रूप क्या है?

(1) फाइनेंसियल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट
(2) फिस्कल रिकवरी एंड बोरोइंग मैनेजमेंट
(3) फाइनेंसियल रिकवरी एंड बजट मैनेजमेंट
(4) फिस्कल रिस्पॉन्सबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) फिस्कल रिस्पॉन्सबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट


Q.135 निम्नलिखित में से कौनसी समिति भारत में मौद्रिक प्रणाली के कार्य की समीक्षा करने के लिए बनाई गयी थी?

(1) सुखमय चक्रवर्ती समिति
(2) दहेजा समिति
(3) टण्डन समिति
(4) नरसिम्हम समिति
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) सुखमय चक्रवर्ती समिति


Q.136 एकीकृत भुगतान इन्टरफेस (UPI) एक त्वरित, वास्तविक समय भुगतान-प्रणाली है, जो उत्पाद है –

(1) वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का
(2) इंडियन बैंक्स एसोसिएशन का
(3) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम का
(4) भारतीय रिज़र्व बैंक का
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम का


Q.137 मांग पूर्वानुमान की डेल्फी तकनीक जानी जाती है –

(1) विशेषज्ञों के मतों का सर्वेक्षण
(2) विक्रय शक्तियों का सर्वेक्षण
(3) ओपिनियन पोल का सर्वेक्षण
(4) क्रेताओं की धारणाओं का सर्वेक्षण
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) विशेषज्ञों के मतों का सर्वेक्षण


Q.138 यदि उपभोक्ता का मांग वक्र प्रारंभिक मांग वक्र से दाईं ओर विवर्तित होता है, तो यह संकेत करता है –

(1) स्थिर कीमत पर कम मांग मात्रा
(2) स्थिर कीमत पर अधिक मांग मात्रा
(3) ऊँची कीमत पर कम मांग मात्रा
(4) कम कीमत पर कम मांग मात्रा
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) स्थिर कीमत पर अधिक मांग मात्रा


Q.139 निम्न में से कौनसा बजट का रूप नहीं है?

(1) आर्थिक बजट एवं गैर-आर्थिक बजट
(2) पूँजीगत बजट एवं राजस्व बजट
(3) सामान्य बजट एवं आपातकालीन बजट
(4) संतुलित बजट एवं घाटे का बजट
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) आर्थिक बजट एवं गैर-आर्थिक बजट


Q.140 केन्द्रीय बैंक की गुणात्मक साख नियंत्रण की विधि को निम्नांकित में से चयन कीजिए –

(1) बैंक दर
(2) खुले बाजार की क्रियाएँ
(3) चयनित साख नियंत्रण
(4) नकद कोषानुपात
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) चयनित साख नियंत्रण


Q.141 शिक्षा में प्रौद्योगिकी के एकीकरण की चुनौतियों के विषय में निम्नांकित में से कौनसा ‘डिजिटल असमानता’ का एक कारण नहीं है?

(1) ई-सुरक्षा
(2) सामाजिक-आर्थिक स्थिति
(3) आई.सी.टी. साक्षरता
(4) आवासीय क्षेत्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) ई-सुरक्षा


Q.142 अभिकथन (A) : सहयोगात्मक अधिगम ज्ञान प्राप्ति, आन्तरिक प्रेरणा और समूह अन्तःक्रिया हेतु बहुत प्रभावी है।
कारण (R) : सहयोगात्मक अधिगम में विद्यार्थी एक लक्ष्य को पूरा करने के लिये समूह में कार्य करते हैं।

(1) (A) सही है किन्तु (R) गलत है
(2) (A) एवं (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(3) (A) गलत है किन्तु (R) सही है
(4) (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है


Q.143 निम्न में से कौनसा शिक्षण प्रतिमान सूचना प्रसंस्करण परिवार से संबंधित नहीं है?

(1) वैज्ञानिक पृच्छा प्रतिमान
(2) संरचित सामाजिक पृच्छा प्रतिमान
(3) अग्रिम संगठक प्रतिमान
(4) संज्ञानात्मक वृद्धि प्रतिमान
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) संज्ञानात्मक वृद्धि प्रतिमान


Q.144 निम्नलिखित में से कौनसा “सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.)” साक्षरता के संदर्भ में उन्नत स्तर की क्षमता को दर्शाता है?

(1) इनपुट और आउटपुट डिवाइस का उपयोग करना सीखने के उद्देश्य से
(2) डेटाबेस से जानकारी निकालने और डेटा का मूल्यांकन करने के लिए सीखने के उद्देश्य से
(3) इन्टरनेट एवं सर्च इंजिन का उपयोग करना सीखने के उद्देश्य से
(4) कम्प्यूटर चालू और बंद करना सीखने के उद्देश्य से
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) डेटाबेस से जानकारी निकालने और डेटा का मूल्यांकन करने के लिए सीखने के उद्देश्य से


Q.145 निम्नलिखित में से कौनसा ऑसुबेल के अग्रिम संगठक प्रतिमान के उद्देश्यों का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

(1) प्रयास और त्रुटि के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देना तथा मुख्यतः कौशल विकास पर ध्यान देना
(2) वर्तमान ज्ञान का नवीन संप्रत्ययों से संबंध स्थापित किए बिना रटंत अधिगम पर बल देना
(3) शिक्षक मार्गदर्शन के बिना स्वतंत्र खोजपूर्ण अधिगम को प्रोत्साहित करना
(4) विषय का संप्रत्ययात्मक एवं तथ्यात्मक ज्ञान प्रदान करना, संज्ञानात्मक संरचना का विकास करना तथा नए ज्ञान को पूर्व-ज्ञान से संबंधित करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) विषय का संप्रत्ययात्मक एवं तथ्यात्मक ज्ञान प्रदान करना, संज्ञानात्मक संरचना का विकास करना तथा नए ज्ञान को पूर्व-ज्ञान से संबंधित करना


Q.146 किस ई-अधिगम प्रारूप में, शिक्षण-अधिगम के अंतर्गत शिक्षक-शिक्षार्थी संप्रेषण इंटरनेट पर ऑनलाइन चैटिंग तथा श्रव्य-दृश्य कॉन्फ्रेंसिंग के रूप में होता है?

(1) मिश्रित अधिगम
(2) स्वामित्व अधिगम
(3) सिंक्रोनस संप्रेषण शैली
(4) अवलंब अधिगम
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (3) सिंक्रोनस संप्रेषण शैली


Q.147 निम्नलिखित में से कौनसी एक रूपरेखा, सार्थक तरीकों से शिक्षण एवं अधिगम में प्रौद्योगिकी के एकीकरण का मार्गदर्शन करती है?

(1) टी.एस.पी.ए.आर.
(2) टी.पी.ए.एल.के.
(3) टी.पी.पी.एस.आर.
(4) टी.पी.ए.सी.के. (TPACK)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) टी.पी.ए.सी.के. (TPACK)


Q.148 शिक्षण-अधिगम सामग्री उपयोग करने के क्या उद्देश्य हैं?
(i) समग्र अधिगम को सुविधा प्रदान करने के लिए।
(ii) कक्षाकक्ष शिक्षण को संगठित करने के लिए।
(iii) अधिगम के प्रति विद्यार्थियों की अभिवृत्ति को परिवर्तित करने के लिए।
(iv) मूर्त संप्रत्यय को अमूर्त बनाने के लिए।

(1) केवल (i) एवं (iii)
(2) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(3) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(4) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (2) केवल (i), (ii) एवं (iii)


Q.149 नीचे फ्लिप्ड कक्षा की कुछ अधिगम परिस्थितियाँ पारम्परागत कक्षा की एक परिस्थिति के साथ मिश्रित कर दी गई है। इसमें पारम्परागत को खोजिए –

(1) विद्यार्थी अधिगमकर्ता के रूप में।
(2) विद्यार्थी वृहत समूहों, लघु समूहों और व्यक्तिगत गतिविधियों का नेतृत्व करता है।
(3) विद्यार्थी अध्यापकों और अधिगमकर्ताओं के रूप में।
(4) विद्यार्थी गतिविधियों द्वारा सीखने के लिए तैयार होकर आते हैं और ऑनलाइन सूचनाओं को एकत्रित करते हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (1) विद्यार्थी अधिगमकर्ता के रूप में।


Q.150 रीता, मीता से बात नहीं करती, क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। यह किस प्रकार के संप्रेषण अवरोध का उदाहरण है?

(1) पूर्वाग्रह
(2) वातावरण
(3) भाषा
(4) पूर्व अनुभव
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (4) पूर्व अनुभव

The School Lecturer Commerce Answer Key 2026 will help candidates compare answers and estimate their expected marks before the official result declaration.

RPSC 1st Grade Commerce Answer Key 2026 Overview

Commerce Answer KeyDetails
Exam NameRPSC 1st Grade Commerce Exam 2026
Conducting AuthorityRajasthan Public Service Commission
GroupGroup A
SubjectCommerce
Exam Date2 June 2026
Exam Time09:00 AM TO 12:00 PM
CategoryAnswer Key
Expected Answer Key ReleaseJuly 2026
Answer Key ModeOnline PDF
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 1st Grade Commerce Question Paper 2026

The Commerce examination covered questions from Accountancy, Business Studies, Economics, Auditing, Financial Management, Banking, Business Environment, and Teaching Methodology. According to candidates, the paper was moderate and a few questions were repeated from previous exam trends.

The complete paper review along with memory-based questions and unofficial solutions will be updated soon. Candidates can also use the School Lecturer Commerce Answer Key 2026 PDF Download to analyse question difficulty and expected score.

RPSC 1st Grade Commerce Official Answer Key 2026 Release Date

Rajasthan Public Service Commission is likely to release the RPSC 1st Grade Commerce Official Answer Key 2026 in July 2026. The board will first publish the provisional answer key and later release the final answer key after reviewing objections submitted by candidates.

The School Lecturer Commerce Answer Key 2026 PDF Download link will be activated after the official release on the answer key portal.

How to Download RPSC 1st Grade Commerce Answer Key PDF

Candidates can follow these simple instructions to download the RPSC 1st Grade Commerce Answer Key PDF:

  • Visit the official RPSC website.
  • Open the Answer Key section available on the homepage.
  • Click on the Commerce Answer Key 2026 link.
  • The answer key PDF will appear on the screen.
  • Download and save the PDF for future reference.

RPSC 1st Grade Commerce Answer Key 2026 Direct Link

Candidates can access the RPSC 1st Grade Commerce Answer Key 2026 PDF through the official answer key portal after release. The direct download link for Commerce solved paper PDF and official answer key will be activated below.

Direct Link: https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys

RPSC 1st Grade Commerce Final Answer Key 2026

Rajasthan Public Service Commission will publish the RPSC 1st Grade Commerce Final Answer Key 2026 after checking all objections received from candidates. If any modifications are made in the provisional answer key, the updated answers will be included in the final PDF. Candidates can use the final answer key to estimate their final marks.

The School Lecturer Commerce Answer Key 2026 will be important for calculating expected scores and preparing the final merit list for School Lecturer recruitment.

The RPSC 1st Grade Group A Commerce Answer Key 2026 will be used for calculating final scores and preparing the School Lecturer result.

Scroll to Top